गर्मियों में आंखों की जलन कम करने के लिए करें यह घरेलू उपाय।
गर्मियों में तेज धूप का हमारी स्किन के साथ-साथ हमारी आंखों पर भी पड़ता है। कभी-कभी तेज धूप के कारण हमारी आंखों में जलन होने लगती है। जिसके चलते हमें बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। तो चलिए आज हम आपको बताते है गर्मियों के मौसम में आंखों की जलन को शांत करने के लिए क्या करना चहिए। आइए जानते है।
गर्मियों में तेज धूप, गर्मी और प्रदूषण हमारी सेहत पर असर डालते हैं और इसका सीधा प्रभाव हमारी आंखों पर पड़ता है। लगातार गर्मी और स्किन टाइम की वजह से आंखों में जलन और थकान आम हो गई है। इसके साथ ही कम सोना भी आंखों में जलन का एक और कारण है। अगर रात में जलन की वजह से नींद भी खराब हो रही है, तो चिंता न करें। यहां हम आपको कुछ आसान उपाय बता रहे हैं, जो न केवल आंखों की जलन को शांत करेंगे, बल्कि अच्छी नींद लाने में भी मदद करेंगे।
आंखों की जलन कैसे शांत करें
ठंडे पानी से आंखों को धोएं
गर्मियों में आंखों की जलन दूर करने का सबसे सरल तरीका है उन्हें ठंडे पानी से धोना। ठंडा पानी आंखों को ठंडक प्रदान करता है और जलन कम करता है। इसके लिए आपको 4-5 बार ठंडे पानी से बार-बार आंखों को धोए। अगर जलन ज्यादा हो, तो बर्फ के टुकड़े को कपड़े में लपेटकर आंखों के आसपास हल्की सिकाई करें।
खीरे का इस्तेमाल करना
खीरे का इस्तेमाल करें
खीरे में प्राकृतिक ठंडक और जलन शांत करने वाले गुण होते हैं। यह आंखों की सूजन और थकान को भी दूर करता है। इसके लिए आप सबसे पहले खीरे को पतले स्लाइस में काट लें। इसके बाद फ्रिज में 10-15 मिनट तक ठंडा करें। फिर इन स्लाइस को बंद आंखों पर रखकर 15 मिनट तक आराम करें।
गुलाब जल लगाएं
गुलाबजल आंखों और हमारी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह हमारी आंखों को ठंडा करने का भी काम करता है। ऐसे में गर्मी के मौसम में आंखों की जलन से राहत पाने के लिए गुलाबजल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक साफ रुई को गुलाब जल में भिगोएं। इस रुई को बंद आंखों पर रखें और 10-15 मिनट तक छोड़ दें। दिन में दो बार इस प्रक्रिया को करें।
स्किन पर लंबा समय न बिताएं
कभी-कभी स्किन पर ज्यादा समय बिताने पर भी आंखों में जलन होने लगती है। इससे बचने के लिए आप हर 20 मिनट पर 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर किसी वस्तु को देखें। आंखों को आराम देने के लिए काम के बीच में ब्रेक लें। सोने से 1 घंटे पहले स्किन से दूरी बनाएं।
इन बातों का भी रखें ध्यान
गर्मियों में ज्यादा पानी पिएं, ताकि शरीर और आंखें हाइड्रेटेड रहें। धूप में निकलने से पहले आंखों को धूप और धूल से बचाने के लिए सनग्लासेस पहनें। हेल्दी डाइट लें। गाजर, पालक और विटामिन ए से भरपूर भोजन आंखों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।
बता दे कि आंखों की जलन गर्मियों में एक आम समस्या है, लेकिन इन सरल उपायों को अपनाकर आप राहत पा सकते हैं. ठंडे पानी से धोना, खीरे और गुलाब जल का उपयोग और स्क्रीन टाइम कम करना आपकी आंखों को ठंडक और आराम देगा।