
फीट एंड फाइन रहने के लिए इस तरह से करना चाहिए पानी का सेवन?
दुनिया में ऐसा कोई भी प्राणी नहीं है जो पानी के बिना जी सकता है। चाहे वह पेड़ पौधे हो इंसान हो या फिर कोई पशु पक्षी या जानवर। पृथ्वी हर संजीव चीज खान और पानी पर निर्भर रहती है। यह बात तो सभी जानते हैं लेकिन आज हम बात कर रहे हैं इंसानों की, कि वह पानी को किस तरीके से पिए कि वह लंबे समय तक जवान और सेहतमंद रह सकें। तो चलिए आज हम इसी बारे में बात करने वाले हैं कि प्रत्येक मनुष्य को एक दिन में कितना पानी और किस तरीके से पिना चाहिए कि स्वस्थ रहें। तो आइए जानते हैं।
पानी पीने को पूरी तरह से एक काम भी नहीं कहा जा सकता है। यह ऐसी क्रिया है जो हम बचपन से करते आ रहे हैं। कभी-कभी सुनने में अटपटा भी लगता है कि भला पानी पीने का भी कोई सही या गलत तरीका होता है क्या लेकिन, सच तो यह है कि हां, पानी पीने का भी सही और गलत तरीका होता है। अगर सही तरीके से पानी ना पिया जाए तो इससे सेहत पर असर पड़ सकता है। वहीं, गलत तरीके से पानी पीने का खामियाजा भी शरीर को उठाना पड़ता है और हम सोचते रह जाते हैं कि भला इन अलग-अलग दिक्कतों की क्या वजह है। ऐसे में चलिए बिना देरी किए साइकोलॉजिस्ट और हीलिंग एक्सपर्ट डॉ. मदन मोदी से जानते हैं कि पानी पीने का सही तरीका क्या है। एक्सपर्ट का कहना है कि पानी पीने के कुछ जरूरी नियम जान लिए जाएं तो 40 की उम्र में भी 24 का दिखा जा सकता है।
जानिए पानी पीने का सही तरीका
पानी हमारी जरूरत तो है ही साथ-साथ इससे हमारी स्किन को बहुत से फायदे भी मिलते हैं। एक्सपर्ट कहते हैं कि ज्यादा पानी पीने से चेहरे पर गला बना रहता है और हमारीस्क्रीन पर झुर्रियां नहीं पड़ती जिससे हम लंबे समय तक जवान दिखाई देते हैं।
सुबह उठते ही पानी पीना
सुबह उठते ही पानी पीने पर शरीर को अनगिनत फायदे मिल सकते हैं। सुबह उठकर एक गिलास पानी पीने पर शरीर को हाइड्रेशन भी मिलता है और शरीर से टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं। ध्यान रहे कि सुबह उठकर सीधा चाय पीने की गलती ना करें। इससे पेट की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता हैं।
एक सांस में पानी बिल्कुल ना पिएं
अक्सर ही लोग पानी का गिलास उठाते हैं और झटके से सारा पानी पी लेते हैं. एक्सपर्ट कहते हैं कि आराम से घूंट-घूंट करके पानी पीना चाहिए या फिर धीरे धीरे से पानी पीना चाहिए। जिस तरह खाना चबाया जाता है उसी तरह पानी को मुंह में रखकर घुमाया जाता है और फिर निगला जाता है। इससे मैक्सिमम सलाइवा पेट में जाता है और पेट की सेहत बेहतर रहती है। सिर दर्द और माइग्रेन जैसी दिक्कतें भी दूर रहने लगती हैं। इससे ENT यानी कान, नाक और गले की अच्छी एक्सरसाइज भी हो जाती है।
ठंडे पानी से करें परहेज़
आपको बता दें कि बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीने से परहेज करना जरूरी होता है। एक्सपर्ट कहते हैं चाहे आपको कितनी ही प्यास लगी हो लेकिन फ्रिज का निकला पानी ना पिएं। गर्मी में भी हो सके तो मिट्टी के घड़े का पानी पीना चाहिए।
खाना खाने के तुरंत बाद नहीं पीना चाहिए पानी?
खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से परहेज करना चाहिए। इसके बजाय खाना खाने से आधे घंटे पहले पानी पिएं और खाना खाने के आधे घंटे बाद पानी पिएं। साथ ही, इस बात का भी ध्यान रखें कि आप खड़े होकर पानी ना पिएं। खड़े होकर पानी पीना भी सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप खाना खाने के बाद कुछ पीना चाहते हैं तो दही, मट्ठा या शिकंजी पी सकते हैं।