सपा नेता के घर पर 20 हथियारबंद बदमाशों ने की फायरिंग, 3 को लगी गोली

Oplus_131072

Varanasi, (Shah Times)। वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र में रविवार दोपहर को हुई अंधाधुंध फायरिंग से क्षेत्र में दहशत फ़ैल गई। बताया जा रहा है कि 20 हथियारबंद बदमाशों ने सपा नेता और पूर्व पार्षद विजय यादव के घर पर फायरिंग की है।

इस घटना में एक महिला और मासूम समेत 3 लोगों को गोली लगी है। वारदात के बाद हमलावर गंगा घाट के रास्ते भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कई थानों की फोर्स पहुंच गई। आस-पास का एरिया सील कर दिया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावरों ने पहले गालियां दी उसके बाद पथराव किया। उन्होंने विजय यादव को बाहर निकलने के लिए ललकारा, तो उनके घर की महिलाएं बाहर आ गईं।

जिसके बाद हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। 15 से 20 राउंड फायरिंग की गई जिससे मोहल्ले में दहशत फैल गई। जिसके बाद लोगों ने घरों के दरवाजे बंद कर लिए।

विजय की पत्नी, भाई और भतीजा घायल

पूर्व पार्षद विजय यादव हिस्ट्रीशीटर है। उनको गोली नहीं लगी है। गोली लगने से उनकी पत्नी किरण (50), भतीजा सोम यादव (4) और भाई उमेश यादव (35) घायल हैं। विजय ने फायरिंग का आरोप सूरजकुंड के पार्षद प्रत्याशी अंकित यादव, साहिल यादव, गोविंद यादव, शोभित शर्मा पर लगाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here