
बदलते मौसम में क्यों बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा, आइए जानते हैं?

बदलते मौसम में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। जिसके चलते हमें अपना ज्यादा ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। दरअसल बदलते मौसम में तापमान, और वातावरण में अचानक परिवर्तन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित करते हैं। ऐसे समय में कई संक्रामक और एलर्जी संबंधी रोग तेजी से फैलते हैं। जानते हैं बदलते मौसम में किन बीमारियों का खतरा हमारे ऊपर पर मंडराना शुरू हो जाता है।
बदलते मौसम में बढ़ता बीमारियों आगमन
मौसम का बदलना जहां प्रकृति के रंगों में बदलाव लाता है, वहीं यह मानव स्वास्थ्य के लिए नई चुनौतियां भी खड़ी कर देता है। सर्दी से गर्मी या गर्मी से बरसात के मौसम में संक्रमण फैलने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस दौरान शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ती है, जिससे बीमारियां जल्दी घेर लेती हैं।
सर्दी-जुकाम और वायरल संक्रमण तेजी से फैलना
मौसम परिवर्तन के साथ सबसे आम समस्या सर्दी-जुकाम और वायरल बुखार की होती है। अचानक तापमान में गिरावट या बढ़ोतरी से गला खराब होना, खांसी, बुखार और बदन दर्द जैसी शिकायतें बढ़ जाती हैं। विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों को अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
डेंगू और मलेरिया का खतरा बढ़ना
बरसात के मौसम में पानी जमा होने से मच्छरों का प्रजनन तेजी से होता है। इसके कारण डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। स्वास्थ्य विभाग समय-समय पर साफ-सफाई और पानी जमा न होने देने की अपील करता है।
एलर्जी और अस्थमा की शिकायत होना
मौसम में बदलाव के साथ हवा में धूल, पराग कण और प्रदूषण बढ़ जाता है। इससे एलर्जी, त्वचा रोग और सांस संबंधी समस्याएं उभरती हैं। अस्थमा मरीजों के लिए यह समय विशेष सावधानी का होता है।
टाइफाइड और पेट संबंधी समस्याएं होना
गर्मी और बरसात में दूषित पानी और भोजन के कारण टाइफाइड तथा डायरिया जैसी बीमारियां तेजी से फैलती हैं। बाहर का खाना खाने से पहले स्वच्छता का ध्यान रखना आवश्यक है।
बचाव ही है बेहतर उपाय
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, बदलते मौसम में कुछ सावधानियां अपनाकर बीमारियों से बचा जा सकता है
- संतुलित और पौष्टिक आहार लें
- पर्याप्त पानी पिएं
- नियमित व्यायाम करें
- हाथों की स्वच्छता बनाए रखें
- मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाएं
- जरूरत पड़ने पर चिकित्सकीय परामर्श लें
मौसम का बदलना प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन थोड़ी सी जागरूकता और सतर्कता से हम खुद को और अपने परिवार को बीमारियों से सुरक्षित रख सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना ही स्वस्थ जीवन की कुंजी है।







