AI एवं ऑटोमेशन एक्सपर्ट असजद खान ने CTO के रूप में संभाली तकनीकी एवं डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की कमान
मुज़फ्फरनगर। तेजी से बदलती डिजिटल मीडिया दुनिया में शाह टाइम्स मीडिया नेटवर्क ने आधुनिक AI एवं ऑटोमेशन आधारित डिजिटल विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। संस्था ने AI एवं Automation Expert असजद खान को Chief Technical Officer (CTO) के रूप में तकनीकी एवं डिजिटल विकास की जिम्मेदारी सौंपी है।
शाह टाइम्स प्रबंधन के अनुसार अब संस्था अपने डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म, वेबसाइट इंफ्रास्ट्रक्चर, ई-पेपर सिस्टम, सोशल मीडिया ऑटोमेशन एवं AI आधारित न्यूज सिस्टम्स को आधुनिक तकनीक के माध्यम से और अधिक मजबूत बनाएगी। इस डिजिटल परिवर्तन का नेतृत्व अब CTO Aszad Khan करेंगे।
बताया गया कि असजद खान AI Automation, Backend Infrastructure, Smart Digital Systems, Media Technology एवं Scalable Automation Solutions के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में शाह टाइम्स मीडिया नेटवर्क अब AI आधारित Auto News Generation, Automated Reels System, Smart SEO Infrastructure, Digital Analytics एवं Multi-Platform Publishing Systems पर कार्य करेगा।
शाह टाइम्स प्रबंधन ने बताया कि आने वाले समय में संस्था क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया को आधुनिक AI एवं Automation Technology के साथ नई दिशा देने की योजना पर कार्य कर रही है, जिससे समाचार प्रसारण अधिक तेज, प्रभावी एवं तकनीकी रूप से उन्नत बनाया जा सके।
इस अवसर पर CTO असजद खान ने कहा कि भविष्य Artificial Intelligence एवं Automation आधारित डिजिटल मीडिया का है और नई तकनीकों के माध्यम से क्षेत्रीय मीडिया प्लेटफॉर्म्स को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत डिजिटल पहचान दी जा सकती है।
उन्होंने आगे कहा कि शाह टाइम्स मीडिया नेटवर्क आने वाले समय में AI आधारित डिजिटल मीडिया इकोसिस्टम, ऑटोमेटेड न्यूज पब्लिशिंग, सोशल मीडिया इंटीग्रेशन एवं आधुनिक डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष फोकस करेगा।
शाह टाइम्स मीडिया नेटवर्क का उद्देश्य तकनीक और पत्रकारिता के समन्वय से पाठकों को तेज, विश्वसनीय और आधुनिक समाचार अनुभव प्रदान करना है। संस्था का मानना है कि AI एवं ऑटोमेशन आधारित डिजिटल मीडिया भविष्य की आवश्यकता है और इसी दिशा में लगातार नवाचार किए जाएंगे।






