
एक्शन-थ्रिलर के दौर में अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म से दर्शकों को उम्मीदें, लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर लौटेगा कॉमिक एंटरटेनमेंट
बॉलीवुड में इन दिनों जहां एक्शन और थ्रिलर फिल्मों का दबदबा देखने को मिल रहा है, वहीं अभिनेता Akshay Kumar की आगामी फिल्म Welcome to the Jungle को इंडस्ट्री की सबसे बड़ी कॉमेडी स्ट्रेसबस्टर फिल्मों में से एक माना जा रहा है। यह मल्टीस्टारर फिल्म दर्शकों को हल्के-फुल्के मनोरंजन, हास्य और फैमिली एंटरटेनमेंट का भरपूर अनुभव देने का दावा कर रही है।
फिल्म में अक्षय कुमार के साथ Suniel Shetty, Arshad Warsi, Jackie Shroff, Paresh Rawal, Johnny Lever, Rajpal Yadav, Disha Patani, Jacqueline Fernandez, Raveena Tandon और Lara Dutta सहित कई बड़े सितारे नजर आएंगे। लंबे समय बाद इतनी बड़ी मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म एक साथ देखने को मिलेगी, जिसे लेकर दर्शकों के बीच खास उत्साह बना हुआ है।
फिल्म को लेकर ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है कि ‘वेलकम’ फ्रेंचाइज़ी की मजबूत ब्रांड वैल्यू, लोकप्रिय किरदार और कॉमिक एंटरटेनमेंट का मिश्रण इसे बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बढ़त दिला सकता है। खासतौर पर अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग को देखते हुए दर्शकों को उनके पुराने कॉमेडी अवतार की वापसी की उम्मीद है।
Ahmed Khan के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को Star Studios और ए.ए. नाडियाडवाला के सहयोग से प्रस्तुत किया जा रहा है। फिल्म के निर्माता Firoz A. Nadiadwala हैं।
‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।






