
स्मृति ईरानी ने जी 20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री की सीट के आगे पट्टी पर लिखे भारत की तस्वीर साझा की है
नई दिल्ली। केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने जी 20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री की सीट के आगे पट्टी पर लिखे भारत की तस्वीर साझा करते हुए कहा कि यह उम्मीद और विश्वास का नया नाम भारत है।
स्मृति ईरानी ने एक्स पर लिखा, “उम्मीद और विश्वास का नया नाम – भारत।”
ग़ौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के भाषण से आज जी 20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) का आगाज हुआ। प्रधानमंत्री की सीट के आगे जो पट्टी रखी है उस पर भारत लिखा है। इससे पहले इस तरह की बैठकों में इंडिया लिखा होता था।
दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें
मोदी ने जी-20 देशों के 18वें दो दिवसीय शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कहा कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में दुनिया को एक साथ और सही दशा में ले जाने के लिए सबका साथ, सबका विकास और सबके प्रयास की सोच महत्वपूर्ण है।





