
नाओरेम रोशिबिना देवी की पदक जीतने के साथ ही एशियाई खेल 2023 में भारत के वुशु अभियान भी समाप्त हो गया
हांगझोउ । भारत (India) की नाओरेम रोशिबिना देवी (Naorem Roshibina Devi) ने गुरुवार को चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों (19th Asian Games) में महिलाओं की 60 किग्रा सांडा वुशु स्पर्धा (Sanda Wushu Tournament) में रजत पदक जीता।
आज यहां खेले गये फाइनल में नाओरेम रोशिबिना देवी (Naorem Roshibina Devi) चीन की वू जियाओवेई (Wu Xiaowei) से 2-0 से हारकर दूसरे स्थान पर रहीं और उन्हें रजत पदक मिला। यह भारतीय वुशू खिलाड़ी (Indian Wushu player) का लगातार एशियाई खेल (Asian games) में दूसरा पदक है। उन्होंने जकार्ता (jakarta) में 2018 खेलों में कांस्य पदक जीता था।
व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें
इससे पहले नाओरेम रोशिबिना देवी (Naorem Roshibina Devi) ने क्वार्टरफाइनल में कजाकिस्तान (kazakhstan) की ऐमान करश्यगा को डब्ल्युपीडी से हराकर पदक पक्का किया। उन्होंने सेमीफाइनल में वियतनाम की थी थू थोय गुयेन को 2-0 से हराकर स्वर्ण पदक मुकाबले में प्रवेश किया।
भारत ने एशियाई खेल (Asian games) में वुशु में कभी भी स्वर्ण पदक नहीं जीता है। नाओरेम रोशिबिना देवी (Naorem Roshibina Devi) की पदक जीतने के साथ ही एशियाई खेल 2023 (Asian games 2023) में भारत के वुशु अभियान भी समाप्त हो गया है।






