
रिपोर्ट नदीम सिद्दीकी
स्पोर्ट स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता आयोजित
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती (Mahatma Gandhi Jayanti) पर चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम (Chaudhary Charan Singh Sports Stadium) में जिला स्तरीय वॉक रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे बालक- बालिकाओं ने विभिन्न किलोमीटर वर्गों में प्रतिभा किया। प्रतियोगिता में विजेताओं प्रतिभागियों को सम्मानित किया है।
चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम (Chaudhary Charan Singh Sports Stadium) में पांच किलोमीटर बालक वर्ग व तीन किलोमीटर बालिका वर्ग में सोमवार को गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) के उपलक्ष में प्रतियोगिता शुरु हई। प्रतियोगिता का शुभारम्भ कुशल पाल (Kushal Pal) व रोशन लाल (Roshan Lal) ने किया। इसमें 51 खिलाडियो ने प्रतिभाग किया। इसके बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) व लाल बहादुर शास्त्री (Lal Bahadur Shastri) के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको याद किया।
दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें
प्रतियोगिता के अंत मे अतिथियों ने पुरस्कार वितरण कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। पांच किलोमीटर बालक वर्ग मे अनुज सैनी प्रथम, अभिनव दिवतीय व तुषार तीसरे स्थान पर रहा। वही 3 किलोमीटर बालिका वर्ग में काजल प्रथम,कंचन द्वितीय, खुशबू तृतीय स्थान पर रही।
व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें







