
Congress, Shah Times
कांग्रेस ने बीजेपी को ठहराया जिम्मेदार
सरकारी अस्पताल में दवाइयों की कमी से 12 नवजात शिशुओं समेत 24 लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद
नई दिल्ली । नांदेड़, महाराष्ट्र के सरकारी अस्पताल में दवाइयों की कमी से 12 नवजात शिशुओं समेत 24 लोगों की मौतों को कांग्रेस (congress ) ने भारतीय जनता पार्टी (bjp) सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने महाराष्ट्र के सरकारी अस्पताल में 12 बच्चों सहित 24 लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसके लिए भारतीय जनता पार्टी (bjp) सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।
राहुल गांधी ने कहा “नांदेड़, महाराष्ट्र के सरकारी अस्पताल में दवाइयों की कमी से 12 नवजात शिशुओं समेत 24 लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। सभी शोकाकुल परिवारों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। भाजपा सरकार हज़ारों करोड़ रुपए अपने प्रचार पर खर्च कर देती है, मगर बच्चों की दवाइयों के लिए पैसे नहीं हैं। भाजपा की नज़र में ग़रीबों की ज़िंदगी की कोई कीमत नहीं है।
“प्रियंका गांधी वाड्रा (priyanka Gandhi) ने कहा “दवाओं की कमी के कारण महाराष्ट्र में 12 शिशुओं समेत 24 मरीजों की मौत का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई हो और पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिया जाये।”
Congress , Bharatiya Janata Party, government hospital Nanded Maharashtra,Rahul Gandhi Priyanka Gandhi Vadra






