
सौर ऊर्जा नीति 2022 को लेकर पीएम कुसुम योजना घटक सी-2 के तहत प्रथक कृषि फीडरों का सोलराइजेशन किया जाना है।
मुजफ्फरनगर (नदीम सिद्दीकी)।शासन की मंशा अनुरूप योजना परवान चढ़ी तो किसानों को अब फसलों की सिंचाई के लिए बिजली की किल्लत से नही जूझना पड़ेगा मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र क्षेत्र में यह सपना साकार होगा ।पीएम कुसुम योजना घटक सी-2 के तहत तहत जिले का पहला सोलर प्लांट बुढ़ाना क्षेत्र में लगाया जाएगा।
सौर ऊर्जा नीति 2022 को लेकर पीएम कुसुम योजना घटक सी-2 के तहत प्रथक कृषि फीडरों का सोलराइजेशन किया जाना है। इसके लिए बुढ़ाना क्षेत्र के गढ़ी नोआबाद फीडर को सोलर पावर प्लांट से जोड़ने की योजना है।अब किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए बिजली की किल्लत नहीं झेलनी पड़ेगी। क्योंकि नलकूपों का संचालन करने के लिए ऊर्जा निगम पर निर्भरता कम हो जाएगी। सूर्य की किरणों से बनी बिजली का उपभोग किसानों द्वारा किया जाएगा।
उसके लिए पांच एकड़ भूमि भी चिह्नित कर ली गई है। सरकारी भूमि पर ही सोलर पावर प्लांट स्थापित होना है, जिसके लिए काफी दिन तक भूमि की तलाश चलती रही। अंतत: गांव शिकारपुर में पांच एकड़ सरकारी भूमि का चयन कर लिया गया है।
हालांकि अभी भूमि का हस्तांतरण होना बाकी है। उसके पश्चात सोलर पावर प्लांट का निर्माण कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया होगी। एक अनुमान के मुताबिक सोलर पावर प्लांट की स्थापना पर ढ़ाई से तीन करोड़ रुपये प्रति मेगावाट खर्च आएगा।







