एग्जिट पोल : ढोल के पोल साबित 

नई दिल्ली। देश के चार प्रमुख राज्यों की विधानसभा चुनावों की मतगणना के परिणाम एग्जिट पोल के निष्कर्षों के ठीक उलट आए हैं।

 वास्तविक परिणाम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जहां तीन राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अपना परचम फहराया वहीं कांग्रेस ने तेलंगाना के स्थापना के बाद पिछले दस साल से काबिज भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को सत्ता से बाहर जाने का रास्ता दिखाया है। जबकि मिजोरम में सोमवार को मतगणना शुरू होगी।

ज्यादातर एजेंसियों के एग्जिट पोल में छत्तीसगढ में जहां कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा था वहीं राजस्थान और मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दी गयी थी। 

एग्जिट पोल करने वाली एजेंसियाें के निष्कर्ष तेलंगाना के मामले में काफी हद तक सटीक बैठे है जहां कांग्रेस ने बीआरएस को बुरी तरह आसमान दिखाया है। 

एग्जिट पोल के विभिन्न निष्कर्षों ने भाजपा ने केवल छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के मुंह से जीत को छीना है बल्कि जीत का अंतर भी बड़ा किया है। मध्य प्रदेश में भाजपा ने दो तिहाई से अधिक सीट जीत कर अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन किया है।

छत्तीसगढ़ में अभी तक प्राप्त परिणाम में भाजपा ने 32 सीटों पर जीत हासिल कर ली है और 22 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जबकि कांग्रेस ने 18 सीटाें पर विजयी हुई है और 17 सीटों पर आगे चल रही है। एग्जिट पोल में दैनिक भास्कर ने कांग्रेस को 46 से 55, भाजपा को 35 से 45 और अन्य को 0 से 10 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था।

इंडिया टी वी – सीएनएक्स ने भी वहां कांग्रेस को 46 से 56, भाजपा को 30 से 40 और अन्य को 3 से 5 सीटें मिलने की बात कही थी। न्यूज 24 और टूडे चाणक्य ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 57, भाजपा को 33 और अन्य को एक भी सीट नहीं दी थी। टीवी 9 भारतवर्ष और पोलस्ट्रेट ने कांग्रेस को 40 से 50 , भाजपा को 35 से 45 और अन्य को तीन सीटों पर जीत का अनुमान व्यक्त किया था।आज की मतगणना में राजस्थान में भाजपा ने सौ का आंकड़ा पार करते हुए 114 सीटों पर विजय मिल गयी और 01 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। 

कांग्रेस काे इस बार जबर्दस्त झटका लगा है और उसने 67 सीटों पर जीत हासिल की है वहीं 02 सीटों पर आगे चल रही है।राजस्थान के एग्जिट पोल में दैनिक भास्कर ने भाजपा को 98 से 105, कांग्रेस को 85 से 95 और अन्य को 10 से 15 सीट मिलने की बात कही थी। इंडिया टूडे और एक्सिस माई इंडिया ने वहां भाजपा को 80 से 100, कांग्रेस को 86 से 106 और अन्य को 9 से 18 सीट मिलने का पूर्वानुमान जताया था। टी वी 9 भारतवर्ष और पोलस्ट्रेट ने भाजपा को 100 से 110 , कांग्रेस को 90 से 100 और अन्य को 5 से 15 सीटों का अनुमान लगाया था।आज की मतगणना में तेलंगाना में कांग्रेस ने 56 सीटें पर विजय हासिल कर ली है और 08 सीटों पर आगे चल रही है। 

वहीं बीआरएस 32 सीटों पर जीती है और 07 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा ने चार सीटों पर जीत हासिल की है और चार पर आगे है।दक्षिण के इस राज्य के एक्जिट पोल में इंडिया टी वी-सीएनएक्स ने कांग्रेस को 63 से 39, बीआरएस को 31 से 47, भाजपा गठबंधन को 2 से 4 और एआईएमएम को 5 से 7 सीटें मिलने की बात कही थी। रिपब्लिक टी वी -मेट्रिज ने कांग्रेस को 58 से 68, बीआरएस को 46 से 56, भाजपा गठबंधन को 4 से 9 और एआईएमएम को 5 से 7 सीटों का अनुमान जताया था। टीवी 9 भारतवर्ष -पोलस्ट्रेट ने कांग्रेस को 49 से 59 , बीआरएस को 48 से 58, भाजपा गठबंधन को 5 से 10 और एआईएमएम को 6 से 8 सीट मिलने की बात कही थी।मध्य प्रदेश में भाजपा ने अपनी पिछली जीत को बरकरार रखते हुए।

 मतगणना में पार्टी ने 114 सीटों पर जीत हासिल कर ली हैं और 44 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं कांग्रेस ने 65 सीटों के आसपास सिमटती नजर आ रही है। पार्टी को अबतक के सामने आए परिणामों में 35 सीटों पर जीत हासिल हुई है और वह 30 सीटों पर आगे चल रही है।

मध्य प्रदेश के एग्जिट पोल में दैनिक भास्कर को कांग्रेस को 105 से 120, भाजपा को 95 से 115 और अन्य को 0 से 15 सीट मिलने का अनुमान व्यक्त किया था। न्यूज 24 -टूडे चाणक्य ने कांंग्रेस को 74 भाजपा को 151 और अन्य को पांच सीट मिलने की बात कही गयी थी। रिपब्लिक टीवी- मेट्रिज ने कांग्रेस को 97 से 107, भाजपा को 118 से 130 और अन्य को 0 से 2 सीट मिलने का अनुमान जताया था। टी वी 9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रेट ने कांग्रेस को 111 से 121 , भाजपा को 106 से 116 और अन्य को 0 से 6 सीट मिलने की बात कही गयी थी।

एग्जिट पोल के नतीजों में मिजोरम में भी एमएनएफ और जैडएनपी के बीच भी कड़ी टक्कर होने का अनुमान लगाया गया था। मिजोरम विधानसभा चुनाव की मतगणना सोमवार को होगी।

Vidhan sabha Election,bjp,Congress, madhya pradesh , Rajasthan, Chhatisgarh, Mizoram,bjp, modi magic

Exit poll: proved to be a sham

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here