
गांव गादला में आई बारात के बंधक बनाये जाने की सूचना से हड़कम्प मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की व वर –वधु पक्ष को थाने बुला लिया। देर शाम तक दोनो पक्षों के दर्जनों व्यक्ति थाने पर मौजूद थे। तथा आपसी समझौता कर मामले के पटाक्षेप किया गया।
मुज़फ्फरनगर, काज़ी अमजद,(Shah Times)। मुज़फ्फरनगर भोपा थाना क्षेत्र के गाँव गादला मे बुधवार को मुस्लिम समाज मे एक बारात जनपद के थाना जानसठ क्षेत्र के गाँव कवाल से आई हुई थी।कि गुरुवार की दोपहर बारात को बंधक बना लेने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।इंटरनेट पर वर पक्ष द्वारा दहेज में मोटरसाइकिल के स्थान पर कार की माँग करने की बात प्रसारित हो रही थी कि कुछ देर बाद दूल्हे से तीन तलाक कहलाने की भी वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गयी। मौके पर पहुँची पुलिस ने घटना की जानकारी की और दोनो पक्षों को थाने पर बुला लिया । देर शाम दोनो पक्षों के व्यक्ति थाने पर इकट्ठा हो गये थे।
तथा मामले में फैसले के प्रयास की बात बताई गयी।वधु पक्ष ने वर पक्ष पर अतिरिक्त दहेज माँगने के आरोप लगाये तो दूल्हे ने ज़बरदस्ती तलाक दिलवाने के आरोप लगाये।थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गादला गाँव मे बारात के कुछ व्यक्तियों को घर पर बैठा लेने की सूचना प्राप्त हुई थी।मौके पर जाकर देखा कुछ व्यक्ति बैठे हुए थे और आपस मे बातचीत कर रहे थे। दोनो पक्षों को थाने पर बुलाया गया है। तहरीर आने पर विधिक कार्रवाई की जायेगी।
वहीं घटनाक्रम में वधु पक्ष का कहना है कि वर पक्ष द्वारा दो पहिया वाहन के स्थान पर चार पहिया वाहन की माँग की गई थी जो देना सम्भव नही था इसलिये तभी रिश्ते को समाप्त कर शादी के खर्च की बात की जा रही थी किसी को बंधक नही बनाया गया था केवल शादी में हुए खर्च की बात दूल्हे के परिजनों से की जा रही थी।वर पक्ष ने बताया कि निकाह के बाद एक व्यक्ति जिसे स्थानीय भाषा मे नाई कहा जाता है के द्वारा बधाई माँगी गयी थी।
व्यक्ति (नाई) ने दुल्हन के परिजनों से बधाई कम मिलने की शिकायत की।जिसपर वधु पक्ष ने बरी का पारम्परिक सामान कम लाने की शिकायत करते हुए विवाद खड़ा कर दिया। इसी विवाद में ज़बरदस्ती तलाक कहलाई गयी।वहीँ तलाक के बाद युवती की शादी भी बुधवार को ही कांधला में हो जाने की बात भी सामने आई है।गुरुवार रात 11 बजे तक चले प्रकरण में थाने पहुँचे दोनो पक्षों के बीच हुआ फैसला थाना पर दिया गया । वहीँ घटना की वोदियो इन्टरनेट पर वायरल हुई हैं।दूल्हा की एक वीडियो भी वायरल हो रही है।जिसमें दूल्हा से तीन तलाक कहलाया जा रहा है। धार्मिक विधान की गम्भीरता का इस प्रकार मजाक बनाने से धर्मगुरुओं ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है।




