
लखनऊ, कानपुर समेत 20 जिलों में जारी किया गया बारिश का येलो अलर्ट
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बिपरजाॅय का असर दिखने लगा है। सोमवार को गाजियाबाद, नोएडा और मेरठ में तेज बारिश हुई। लखनऊ में सुबह और कानपुर देहात में दोपहर में बूंदाबांदी हुई। जबकि कई शहरों में बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने दोपहर 3.45 बजे लखनऊ समेत 20 जिलों में बारिश का एलो अलर्ट जारी किया है। 30-35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। बुलंदशहर, मुरादाबाद, कन्नौज, कानपुर, कानपुर देहात, मैनपुरी, हरदोई, उन्नाव फर्रुखाबाद, रायबरेली, अमेठी, गौतमबुधनगर, सीतापुर, लखीमपुरखीरी, बदायूं, शाहजहांपुर, औरैया, महोबा और बांदा में बारिश की संभावना है।
पूर्वी यूपी की बात करें, तो कई जिलों में लोगों को हीटवेव का सामना करना पड़ेगा। सीएसए यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बिपरजाॅय का असर पश्चिमी और पूर्वी यूपी के करीब 37 जिलों पर 48 घंटे तक रहेगा। हालांकि, हालात चिंताजनक नहीं हैं। साइक्लोन की वजह से मानसून भी तेजी से यूपी की ओर बढ़ रहा है। 20 जून से प्रदेश में दस्तक दे सकता है। घने बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है। कानपुर में देर रात से घने बादल छाए हैं। रविवार के मौसम की बात करें, तो झांसी, सहारनपुर, बिजनौर में साइक्लोन के असर की वजह से तेज बारिश हुई। प्रयागराज और वाराणसी का तापमान 24 घंटे में दो डिग्री तक गिर गया है। यहां अध्कितम तापमान 46सेल्सियस तक चल रहा था। रविवार को यहां तापमान 44.2 सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मेरठ सबसे ठंडा जिला रहा।
यहां का तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि बिपरजाॅय गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ होते हुए पूर्वी राजस्थान के रास्ते यूपी में दाखिल होगा। तीन दिन तक तूपफान का असर रह सकता है। इसके चलते पछुआ हवा में थोड़ी नमी आएगी। जिससे तापमान गिरना शुरू होगा। पूर्वी यूपी में सोमवार शाम से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञानी के मुताबिक तूफान की वजह से निम्न दबाव का क्षेत्रा बनेगा और बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी हवाओं को अपनी ओर खींच लेगा। मानसूनी हवाएं पश्चिम बंगाल और बिहार से आते हुए यूपी में बारिश करेंगी। वहीं कुशीनगर, गोरखपुर, वाराणसी, जौनपुर, बलिया, मऊ में हीटवेव का असर रहेगा। जिन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, उनमें में से सात जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इनमें मथुरा, आगरा, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी और ललितपुर शामिल हैं। वहीं सात जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इनमें हाथरस, पिफरोजाबाद, मैनपुरी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, हमीरपुर और महोबा में शामिल हैं। वहीं, सहारनपुर, शामली, मुजफ्पफरनगर, बिजनौर, गौतमबुधनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, एटा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज में भी बारिश के आसार हैं, लेकिन हवा का दबाव नहीं बनने पर बादल बिना बरसे लौट भी सकते हैं।
देश के पश्चिमी तट से टकराया बिपरजाय चक्रवाती तूफान अपना असर दिखा रहा है। चक्रवाती तूफान के चलते वेस्ट यूपी में भी मौसम बदला हुआ है। दिन में उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। रविवार शाम को आसमान में फिर बादल दिखाई दिए थे, लेकिन पानी नहीं बरसा। वहीं सोमवार को सुबह के समय ठंडी पफुहारें पड़ी, तो मौसम सुहावना हो गया। जून में बढ़ते तापमान और उमस से भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। दो दिन से हल्की बूंदाबादी के बीच भी गर्मी का असर कम नहीं हो रहा है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। बारिश 2.2 मिमी दर्ज की गई। सोमवार सुबह से ही आसमान पर बादल छाए हुए हैं और हल्की फुहारों ने गर्मी से राहत दी। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डा. यूपी शाही का कहना है कि अगले 24 घंटे कुछ स्थानों पर तेज हवा और गरज के साथ बारिश के आसार बने हुए हैं। अभी मौसम में चक्रवाती तूपफान का असर दिखाई देगा।
दो दिन से हो रही हल्की बारिश के चलते मेरठ समेत एनसीआर में प्रदूषण का स्तर कम हो गया है। मेरठ का एक्यूआई 85 दर्ज किया गया है, जबकि बागपत का 160, गाजियाबाद का 74, मुजफ्पफरनगर का एक्यूआई 92 दर्ज किया गया है। शहर में जयभीमनगर में 88, पल्लवपुरम में 84, गंगानगर में 83, दिल्ली रोड पर 95 और बेगमपुल में 91 एक्यूआई दर्ज किया गया।
राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन-चार दिन ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। बिपोरजाॅय तूूफान का असर अब हल्का पड़ने लगा है, तो कुछ दिन में देशभर में मौसम के रुख में भी बदलाव आने वाला है। चार-पांच दिन में लगभग सभी राज्यों से लू विदा ले लेगी और उसी के साथ मानसून का आगमन हो जाएगा। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 24 घंटे के दौरान शहर में 5 मिमी बारिश दर्ज की गई। आईएमडी ने कहा कि न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के लिए सामान्य है।
सुबह साढ़े आठ बजे राजधानी में सापेक्षिक आद्र्रता 96 फीसदी दर्ज की गई। इस बीच, मौसम विभाग ने दिन मेंआमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है।







