
अरबी की सब्जी का नाम तो सभी ने सुना ही होगा, और कुछ लोगों की तो यह पसंदीदा सब्जी भी होती है। लेकिन क्या आप लोग जानते हैं की सब्जी के साथ-साथ इसके पत्ते भी बहुत फायदेमंद होते हैं और इन पत्तियों की सब्जियां भी बनाई जाती है। जी हां तो चलिए लिए जानते हैं अरबी के पत्तों के फायदे के बारे में?
अरबी के पत्तों का एक अलग स्वाद होता है और ये आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। यह पत्ती आहार फाइबर, विटामिन ए और सी, और कैल्शियम और आयरन, जैसे खनिजों का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। इसका उपयोग लोग पारंपरिक व्यंजनों में किया जाता है। अरबी जिसे कोलोकेसिया के नाम से जाना जाता है. अरबी में एंटीऑक्सीडेंट और सूजन-रोधी गुण भी होते हैं। इनके सेवन से पाचन और प्रतिरक्षा को बेहतर बनाता है। अपने उच्चे फाइबर गुणों के कारण अरबी के पत्ते खाने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं।
अरबी के पत्तों से होने वाले फायदे
अगर आप अरबी के पत्ते का सेवन करते हैं, तो यह आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। इनमें विटामिन ए पाया जाता है जो मोतियाबिंद, मायोपिया और अंधेपन जैसी आंखों से संबंधित परेशानियों के रोकथाम में भी कारगर साबित होता है।
- ये वसा और ग्लिसरॉल, विशेष रूप से ट्राइग्लिसराइड्स को तोड़कर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी अहम साबित हो सकता हैं।
- आप अपने वजन को घटाने के लिए भी अरबी के पत्तों का सेवन कर सकते हैं। यह आपके फिटनेस लक्ष्यों को पूरा करने में अहम भूमिका निभाता है। आप अपने मोटे पेट को अंदर करने में इसकी मदद ले सकते है।
- अरबी के पत्ते ओमेगा-3 सहित आवश्यक फैटी एसिड का एक रिच सोर्स हैं। यह पत्ता आपके ब्लडप्रेशर के स्तर को बनाए रखने में भी मदद करते हैं।
- अरबी के पत्तों में आयरन मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो लाल रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।