
शरीर में पोषक तत्वों की पूर्ति करने के लिए लोग मांस, मछली और अंडे आदि का सेवन करते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी दाल के बारे में बताने वाले हैं जिसके फायदे जानकर आप हैरान हो जाओगे, और आज से ही आप इस दाल को अपनी डाइट में शामिल कर लोगे। तो चलिए जानते हैं कौन सी है वह पोषक तत्वों से भरपूर दाल?
शाह टाइम्स : प्रोटीन हमारे शरीर के सबसे जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। इससे मसल्स और हड्डियों को मजबूती मिलती है। साथ ही ये आपके बाल और स्किन के लिए भी बहुत जरूरी है। इसकी कमी से शरीर में कई तरह की दिक्कतें शुरू हो सकती हैं। इससे हाथ और पैर में फैक्चर होने की दिक्कतें बढ़ जाती हैं। इसलिए आपको अपनी डाइट में उन फूड्स को शामिल कर लेना चाहिए, जो आपके शरीर में प्रोटीन जैसे जरूरी पोषक तत्व की कमी न होने दे। वैसे तो लोग प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए मीट मछली का सेवन ज्यादा करते हैं। लेकिन हम यहां पर आपको एक ऐसी दाल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें नॉनवेज फूड से ज्यादा प्रोटीन होता है।दरअसल हम यहां उड़द दाल की बात कर रहे हैं। इस दाल में प्रोटीन की मात्रा 25 से 30 प्रतिशत होती है। जबकि मीट और मछली में प्रोटीन की मात्रा लगभग 20 से 25 प्रतिशत होती है। इसके अलावा उड़द दाल में फाइबर, विटामिन और मिनरल्स की भी मात्रा अच्छी होती है।
मांसपेशियां होती है मजबूत
उड़द दाल वाली दाल मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाने का भी काम करती है। इसे भी आपको जरूर खाना चाहिए।
पाचन तंत्र रखे दरुस्त
उड़द दाल आपके पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखती है। अगर आपका डाइजेस्टिव सिस्टम बहुत खराब है तो फिर आपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
हार्ट हेल्थ होती है बेहतर
उड़द दाल का सेवन आपकी हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है। जिन लोगों को दिल से जुड़ी दिक्कतें हैं वो भी इसका सेवन कर सकते हैं।
ब्लड शुगर कंट्रोल करना
वहीं, उड़द दाल का सेवन आपके ब्लड शुगर लेवल को भी नियंत्रित करता है। ऐसे में यह डायबिटीज रोगियों के लिए भी अच्छी साबित हो सकती है।
शारीरिक विकास करने में सहायक
उड़द दाल शरीर के विकास और उसकी मरम्मत करने में भी मददगार होती है। तो इस लिहाज से भी उड़द दाल बेस्ट है। इसलिए हमें उड़द की दाल को अपनी डाइट में अवश्य शामिल करना चाहिए, क्योंकि यह हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है।