
मूली के परांठे के साथ-साथ अब मूली कि चटनी को भी डाइट में करें शामिल?

चटनी हमेशा से भारतीय खाने का अहम हिस्सा रही है चटनी। भारत में चटनी और अचार के बिना हमारा खाना ही अधूरा माना जाता है। अगर आप भी चटनी खाने के शौकीन हैं तो जरूर आपने टमाटर की चटनी, आम की चटनी, आंवले की चटनी, धनिया की चटनी, अमरूद की चटनी आदि का मजा लिया होगा। लेकिन क्या कभी लहसुन और मूली से बनी चटनी का स्वाद चखा है। अगर नहीं तो एक बार जरूर करें ट्राई। आइए हम आपको बताते हैं कि लहसुन और मूली की चटनी कैसे बनाईं जाती है।
सर्दियों का मौसम शुरू होते ही बाजार में मूली दिखाई देने लगती हैं। मूली ना सिर्फ खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है बल्कि सेहत को भी कई गजब के फायदे देती है। ठंड के मौसम में लोग अकसर मूली के पराठे, सब्जी और अचार बनाकर खाते हैं। लेकिन आज हम आपको मूली की ये सभी कॉमन डिशेज के बारे में नहीं बल्कि मूली-लहसुन की चटनी कैसे बनती है, ये बताएंगे। आप इस चटनी को रोटी या चावल के साथ परोस सकते हैं। यह चटनी खाने में जितनी टेस्टी होती है और बनाने में बेहद आसान होती है। तो आइए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाई जाती है टेस्टी और हेल्दी मूली-लहसुन की चटनी।
चटनी कि सामग्री
लहसुन
मूली
हरी मिर्च
धनिया पत्ती
नींबू
नमक
कैसे बनाएं लहसुन और मूली की चटनी।
इस चटनी को बनाने के लिए सबसे पहले लहसुन और मूली को अच्छी तरह से छील लें। मूली को कद्दूकस करें और एक कप में रखें। हरी मिर्च और धनिया पत्ती को मिक्सर में डालें, लहसुन, हरी मिर्च और धनिया पत्ती को मिक्सर में डालें और पेस्ट बना लें। मूली, नींबू का रस, नमक को मिक्सर में डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। लहसुन और मूली की चटनी तैयार है। इसे रोटी, पराठे और चावल के साथ खा सकते हैं।
मूली और लहसुन की चटनी खाने के फायदे।
लहसुन और मूली की चटनी खाने से पाचन को बेहतर रखने में मदद मिल सकती है। अगर आप भी ठंड के मौसम में पाचन संबंधी समस्या से परेशान हैं तो इसका सेवन कर सकते हैं। क्योंकि मूली में फाइबर होता है, जो कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करके पाचन तंत्र को स्वस्थ रख सकता है। कमजोर इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप लहसुन और मूली से बनी चटनी खा सकते हैं। क्योंकि लहसुन में एलिसिन जैसे यौगिक होते हैं, जो एंटीवायरल, जीवाणुरोधी और एंटीफंगल गुणों से भरपूर होते हैं।




