शनिवार, 27 June 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
Shah Times Logo
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

कैंसर से बचने के लिए अपने लाइफस्टाइल में अपनाएं यह उपाय?

None 2026-05-12 13:24:26
कैंसर से बचने के लिए अपने लाइफस्टाइल में अपनाएं यह उपाय?
कैंसर से बचने के लिए अपने लाइफस्टाइल में अपनाएं यह उपाय? कैंसर आज दुनिया भर में चिंता का विषय बनता जा रहा है। बदलती जीवनशैली, गलत खानपान और तनाव इसके प्रमुख कारणों में शामिल हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि सही दिनचर्या और कुछ घरेलू उपाय अपनाकर कैंसर के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है। हालांकि ये उपाय इलाज का विकल्प नहीं हैं, लेकिन बचाव में सहायक जरूर हो सकते हैं। कैंसर से बचाव के उपाय संतुलित भोजन का सेवन करें। हरी सब्ज़ियाँ, मौसमी फल, साबुत अनाज और दालें शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती हैं। खासकर ब्रोकली, पालक, गाजर, टमाटर और बेरीज जैसे फलों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं। हल्दी और लहसुन को डाइट में शामिल करें भारतीय रसोई में मौजूद हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व पाया जाता है, जिसे सूजन कम करने वाला माना जाता है। वहीं लहसुन को प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट स्रोत माना जाता है। सीमित मात्रा में इनका नियमित सेवन लाभकारी हो सकता है। तंबाकू और शराब से दूरी बनाए चिकित्सकों के अनुसार तंबाकू का सेवन कैंसर का सबसे बड़ा कारण है। सिगरेट, गुटखा या किसी भी रूप में तंबाकू से परहेज करना बेहद जरूरी है। शराब का अत्यधिक सेवन भी कई प्रकार के कैंसर के खतरे को बढ़ाता है। नियमित व्यायाम करें। रोजाना कम से कम 30 मिनट टहलना, योग या हल्का व्यायाम करना शरीर को सक्रिय रखता है। योग और प्राणायाम तनाव कम करने में सहायक हैं, जो कैंसर के जोखिम को घटाने में अप्रत्यक्ष भूमिका निभाते हैं। पर्याप्त नींद लें पूरी नींद न लेना और लगातार तनाव में रहना शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर करता है। ध्यान (मेडिटेशन), संगीत और सकारात्मक सोच तनाव को कम करने में मदद कर सकती है। समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराएं। घरेलू उपायों के साथ-साथ समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराना भी जरूरी है। किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से परामर्श लें।
ADVERTISEMENT

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर