शनिवार, 27 June 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
Shah Times Logo
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

आख़िर किन लोगों को नहीं करना चाहिए खजूर का सेवन,आइए जानते हैं?

None 2026-03-13 22:01:37
आख़िर किन लोगों को नहीं करना चाहिए खजूर का सेवन,आइए जानते हैं?

आख़िर किन लोगों को नहीं करना चाहिए खजूर का सेवन,आइए जानते हैं?

खजूर हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है यह तो सभी जानते हैं। खजूर एक ऐसा फूड है जिसको खाने से हमें कई बीमारियों से छुटकारा भी मिलता है, लेकिन क्या आप जानते हैं हर फायदेमंद चीज सभी के लिए अच्छी साबित नहीं होती। ज़ी हां बिल्कुल सही सुना आपने, ऐसा ही आज कुछ हम खजूर के बारे में बताने वाले हैं आखिर किन लोगों को खजूर का सेवन नहीं करना चाहिए?

खजूर खाने में बहुत ही ज्यादा टेस्टी और हेल्दी होता है। कई लोगों को खजूर खाना बहुत ही पसंद होता है, क्योक इसमें विटामिन-बी6, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण कूट-कूट के भरे होते हैं। जो कि सेहत को अलग-अलग तरह से फायदे पहुंचाते हैं। खजूर को डेली बेसिस पर खाने से आपके शरीर को कई परेशानियों से छुटकारा मिल जाएगा। ये डाइजेस्टिव सिस्टम को भी ठीक करता है और तो और ये हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मदद करता है। इसको खाने से इम्यूनिटी भी बढ़ती है। लेकिन इतने सारे फायदे होने के बावजूद भी कुछ लोगों को खजूर बिल्कुल सूट नहीं करता। कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनको खजूर बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए अधिकांश लोगों को खजूर से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए उन लोगों के बारे में जानते हैं जिनको खजूर से परहेज करना चाहिए।

किन लोगों को नहीं करना चाहिए खजूर का सेवन

डायरिया होने पर

अगर आपको डायरिया की समस्या है, तो खजूर न खाएं। इसमें स्टूल को नरम करने वाले गुण भी पाए जाते हैं। इसको ज्यादा मात्रा में खाने से आपकी परेशानी और बढ़ सकती है।

गर्भवती महिलाएं परहेज़ करें।

प्रेग्नेंसी के समय ज्यादा खजूर खाना सही नहीं है। ये प्रगनेंसी में कॉन्ट्रेक्शन बढ़ा सकता है। इससे आपको परेशानी हो सकती है। इसलिए प्रेग्नेंट महिलाएं खजूर खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

कब्ज होने पर खजूर खाने से बचें

अगर आपको अक्सर कब्ज रहती है, तो ज्यादा खजूर न खाएं। ये मल को बहुत हार्ड कर सकता है और आपको पेट साफ करने में दिक्कत हो सकती है।

मांसपेशियों पर असर होना

खजूर में पोटैशियम और मैग्नीशियम ज्यादा होता है, इसे जरूरत से ज्यादा खाने पर मांसपेशियों में कमजोरी आ सकती है। इसलिए इसको नॉर्मल मात्रा में ही खाना सही होगा।

छोटे बच्चों से बनाएं दूरी

छोटे बच्चों को भी खजूर नहीं देना चाहिए, क्योंकि उनकी इंटेस्टाइंस ज्यादा अच्छे से नहीं बढ़ पाती हैं। खजूर ज्यादा खाने से उनका डाइजेस्टिव सिस्टम भी बिगड़ सकता है।

ज्यादा वज़न बढ़ने पर

जो लोग वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, या पहले से मोटे हैं, उनको खजूर कम खाना चाहिए। क्योंकि इसमें कैलोरी बहुत ज्यादा होती है। जो आपका वजन तेजी से बढ़ा सकती है।

किडनी की बीमारी वाले लोग

अगर आपकी किडनी कमजोर है या इससे जुड़ी कोई बीमारी है, तो खजूर खाने से बचें। इसमें पोटैशियम ज्यादा होता है, जो किडनी के मरीजों के लिए हानिकारक हो सकता है।

डायबिटीज वाले रोगी

अगर आपको डायबिटीज है, तो खजूर कम खाएं या बिल्कुल न खाएं। इसमें नेचुरल शुगर बहुत ज्यादा होती है। जो आपके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है।

एलर्जी वाले लोग

अगर आपको किसी भी चीज से एलर्जी होती है, तो खजूर खाने से पहले बचें। इससे खुजली, रैशेज, छींक आना या आंखों में जलन जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

कितनी मात्रा में करना चाहिए खजूर का सेवन

खजूर खाना एक अच्छी आदत है लेकिन जरूरत से ज्यादा खाना मुश्किलें खड़ी कर सकता है। इसलिए चलिए जानते हैं कि खजूर को कितना और कैसे खाना फायदेमंद साबित हो सकता है।

दिन में 2-4 खजूर से ज्यादा नहीं खाना चाहिए।

दूध या नट्स के साथ खाने से ज्यादा फायदा होगा।

गर्मियों में ज्यादा खजूर नहीं खाना चाहिए, क्योंकि ये शरीर में गर्मी बढ़ा सकता है।

ADVERTISEMENT

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर