शनिवार, 04 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
Shah Times Logo
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

ट्रंप पर हमले के बाद एकबार फिर से अमेरिका में चली गोलीया,

None 2024-07-15 14:26:53
ट्रंप पर हमले के बाद एकबार फिर से अमेरिका में चली गोलीया,

बर्मिंघम पुलिस के मुताबिक, इस वारदात में 7 लोगों की मौत हुई है, जबकि अन्य 9 लोग घायल हुए हैं।

~Tanu

 (शाह टाइम्स)। अमेरिका का बर्मिंघम शहर गोलियों की आवाजों से एक बार फिर दहल उठा है। ये घटना बर्मिंघम शहर के एक नाइट क्लब में हुई है। वहीं बर्मिंघम पुलिस के मुताबिक, इस वारदात में 7 लोगों की मौत हुई है, जबकि अन्य 9 लोग घायल हुए हैं। दरअसल सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है, जिनमें से कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसमें पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उनको रात 11 बजकर 8 मिनट पर 27वीं स्ट्रीट नॉर्थ के 3400 ब्लॉक में स्थित एक नाइट क्लब फायरिंग की सूचना मिली थी।

 जिसके बाद  सूचना मिलने पर ही  नाइट क्लब में पहुंची पुलिस ने देखा कि कई लोग घायल पड़े हुए हैं, वहीं कुछ देर बाद बर्मिंघम फायर एंड रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची। जिस दौरान टीम ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया, जो सड़क के किनारे फुटपाथ पर पड़ा हुआ था। वहीं टीम ने दो महिलाओं को भी मृत घोषित कर दिया जो क्लब के अंदर मृत पड़ी हुई थी। दरअसल कई घायलों को बर्मिंघम फायर एंड रेस्क्यू टीम यूएबी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां पर डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। घटना में कम से कम 9 लोगों का अभी भी अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

इस घटना के बाद बर्मिंघम की पुलिस ने रविवार सुबह को बयान जारी किया, जिसमें उन्होनें बताया कि बर्मिंघम की पुलिस इस दुख की घड़ी में जनता के साथ खड़ी है। वहीं पुलिस ने आगे कहा कि, 'दुख की इस घड़ी में पुलिस विभाग पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ खड़ी है। पुलिस सभी पीड़ितों को न्याय दिलाने में पूरी मदद करेगी। वहीं पुलिस ने आगे कहा कि हम जिम्मेदार लोगों को पकड़ने और उनको न्याय के कटघरे में खड़ा करने का प्रयास करेगें।

ADVERTISEMENT

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर