
तेल अवीव । इजरायल (Israel) ने गाजा से पलायन कर रहे फिलिस्तीनों (Palestinians) पर हवाई हमला किया जिस वजह से 70 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले इजराइल ने गाजा के उत्तरी शहरों से 11 लाख लोगों को दक्षिणी गाजा में जाने का अल्टीमेटम दिया था।
इजरायल (Israel) हमास (Hamas) की जंग का आज आठवां दिन है। इससे पहले देर रात इजराइली सेना बॉर्डर पार कर टैंकों के साथ गाजा में घुस गई। इजराइली सेना ने कहा है कि वो अपने बंधकों को छुड़ाने के लिए गाजा में घुसी है।
व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें
इजरायल (Israel) हमास (Hamas) पर अपने आखरी हमले की तैयारी तकरीबन पूरी कर चुका है। गाजा (Gaza) पर इस हमले से पहले इजरायल (Israel) ने वहां रहने वाले सभी बाशिंदों को साउथ की ओर जाने का अल्टीमेटम दे दिया है।
इजरायल की आखिरी वार्निंग का वक्त अब खत्म हो चुका है और गाजा की ओर बढ़ रहे उसके टैंक बता रहे हैं कि इस बार वो हमास का आखरी और मुकम्मल हिसाब करके ही मानेगा।
इजरायल आर्मी (Israeli army) ने गाजा पटटी (Gaza Strip) में रहने वाले करीब 11 लाख लोगों को वहां से चले जाने का शुक्रवार को हिदायत दी थी। इस हिदायत के बाद इलाकेर में इजराइल की ओर से जमीनी कार्रवाई किए जाने की आशंका तेज हो गई है। हालांकि, देर रात इजरायल (Israel) के फाइनल अटैक से पहले तेल अवीव में भी सायरन बजने लगे जिससे साफ हो गया कि सिर्फ हमले की तैयारी इजरायल न (Israel) हीं बल्कि हमास (Hamas) भी कर रहा है। जान लीजिए कि अगर इजरायली आर्मी (Israeli army) गाजा में घुसकर हमला करेगी तो उसके सामने कई बड़ी चुनौतियां होंगी।






