गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
Politics

कपिल देव अग्रवाल ने विकास चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, जनकल्याण योजनाओं की दी जानकारी

Wasi Siddiqui • 2026-06-17 11:31:28
कपिल देव अग्रवाल ने विकास चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, जनकल्याण योजनाओं की दी जानकारी

मुजफ्फरनगर में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विकास चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन बुधवार को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यह प्रदर्शनी जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र (सोल्जर बोर्ड) के मैनिकशॉ सभागार में 17 से 20 जून 2026 तक आयोजित की जा रही है।


जनकल्याण योजनाओं की उपलब्धियों को किया प्रदर्शित


प्रदर्शनी में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों और विकास कार्यों को चित्रों तथा फोटोग्राफ्स के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। राज्य मंत्री ने उपस्थित नागरिकों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन धन योजना, पीएम मुद्रा योजना, पीएम स्वानिधि, पीएम विश्वकर्मा योजना तथा अन्य योजनाओं की जानकारी दी।


प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर भी डाला प्रकाश


मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जेवर एयरपोर्ट, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना और विभिन्न पेंशन योजनाओं सहित कई विकास कार्यों को गति दी गई है। प्रदर्शनी के माध्यम से इन योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जा रही है।


नागरिकों से प्रदर्शनी देखने की अपील


कपिल देव अग्रवाल ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी का अवलोकन करने और सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी नागरिकों को विकास कार्यों और लाभकारी योजनाओं से अवगत कराने का प्रभावी माध्यम बनेगी।


सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण का केंद्र


प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के साथ बनाए गए विशेष सेल्फी प्वाइंट पर राज्य मंत्री ने फोटो भी खिंचवाया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, जिला उपाध्यक्ष विशाल गर्ग सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


कार्यक्रम से पूर्व अपर जिला सूचना अधिकारी नरसिंह एवं जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल राजीव चौहान ने मंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजीव कुमार ने किया।

ADVERTISEMENT
Wasi Siddiqui

Wasi Siddiqui

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

संबंधित खबरें

घर, गैस, पानी से डिजिटल पेमेंट तक, पीएम मोदी सरकार की 12 बड़ी पहल और आम आदमी पर असर

2026-10-07 16:21:08

शुकतीर्थ में कैप्टन स्मित मच्छार के जल्द स्वस्थ होने की कामना, हुई विशेष गंगा आरती

2026-10-06 18:22:39

सफाई कर्मियों के कल्याण और सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक, समय पर भुगतान के निर्देश

2026-09-18 22:21:33

सीएम योगी ने लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा का शुभारंभ किया

2026-08-26 13:40:55

लखनऊ में प्रशासनिक फेरबदल, निधि पांडे बनीं एसडीएम

2026-08-13 15:21:12

हर घर तिरंगा: मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुज़फ्फरनगर में फहराया ध्वज

2026-08-12 13:41:08

बाराबंकी को 542 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे सीएम योगी

2026-07-20 06:58:50

कांवड़ मार्ग निरीक्षण: मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने तैयारियों का लिया जायजा

2026-07-18 20:12:26

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर