गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

शराब की दुकान पर अंधाधुंध फायरिंग में 1 की मौत, 2 घायल

None 2023-06-17 15:31:03
शराब की दुकान पर अंधाधुंध फायरिंग में 1 की मौत, 2 घायल

शराब की दुकान पर काफी संख्या में ग्राहक और अन्य लाेग थे

गुरूग्राम । हरियाणा के गुरुग्राम शहर के मानेसर इलाके के पंचगांव में शुक्रवार देर रात शराब की एक दुकान (A Liquor Store) पर दो अज्ञात हथियारबंद लोगों की अंधाधुंध फायरिंग (Firing Indiscriminately) में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल (Two Others Injured) हो गये।
पुलिस ने बताया कि घटना के समय शराब की दुकान पर काफी संख्या में ग्राहक और अन्य लाेग थे। तभी दो अज्ञात हमलावरों ने वहां पहुंच कर अंधाधुंध फायरिंग (Firing Indiscriminately) कर दी, जिसमें उत्तर प्रदेश (UP) के सहारनपुर निवासी संदीप (Sandeep) तथा राजस्थान के अलवर निवासी देवराज शर्मा (Devraj Sharma) और राजेंद्र प्रसाद (Rajendra Prasad) गम्भीर रूप से घायल हो गये। इन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने संदीप (Sandeep) को मृत घोषित कर दिया जबकि दो अन्यों की हालत गम्भीर है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने करीब 15 राउंड फायर किये तथा वारदात को अंज़ाम देने के बाद मौके से फरार हो गये।

दैनिक शाह टाइम्स के ई-पेपर के लिंक को क्लिक करे

दुकान मालिक कुलदीप सिंह ने पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में कहा कि उसे तथा उसके भाई को गत सप्ताह किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर धमकी देते हुये दुकान उसे सौंपने के लिये कहा था। कुलदीप के अनुसार वारदात के बाद जब वह अस्पताल में थे तब भी एक फोन आया और दूसरी तरफ बात करने वाले व्यक्ति ने घटना की जिम्मेदारी ली तथा उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने अज्ञात कॉलर (Unknown Caller) और दो हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
तथा इनकी धर पकड़ के लिये मुहिम शुरू कर दी गई है। हमलावरों का पता लगाने के लिये पुलिस आसपास के इलाके तथा सम्पर्क मार्गों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज को भी खंगाली रही है।

#Shah Times

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर