शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

अमेरिकी नौसैनिक बलों और हउती विद्रोहियों के बीच मुठभेड़ में 10 की मौत

None 2024-01-01 12:14:10
अमेरिकी नौसैनिक बलों और हउती विद्रोहियों के बीच मुठभेड़ में 10 की मौत

सना । यमन (Yemen) के हउती समूह (Houthi group) ने सोमवार को कहा कि लाल सागर में अमेरिकी नौसैनिक बलों (US Naval Forces) ने उसके 10 लड़ाकों को मार डाला है। इस घटना के समनय लड़ाके अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में एक वाणिज्यिक जहाज का अपहरण करने की कोशिश कर रहे थे।

हउती (Houthi) के सैन्य प्रवक्ता याह्या सारेया (yahya sareya) ने समूह के न्यूज चैनल अल-मसीरा (Al-masira) को बयान में बताया कि अमेरिकी सेना ने हउती विद्रोहियों (Houthi rebels) की तीन नावों पर उस वक्त हमला किया, जब उनके लड़ाकू "फिलिस्तीनी (palestinian) लोगों के प्रति एकजुटता और समर्थन में" इजरायल (Israel) से संबंधित जहाजों को लाल सागर से गुजरने से रोकने के लिए "अपने मानवीय और नैतिक कर्तव्य का पालन" कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अमेरिका को इस अपराध के परिणामों को भुगतना होगा।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

हउती (Houthi) अधिकारी ने कहा कि विद्रोही समूह ने मालवाहक जहाज को "उपयुक्त नौसैनिक मिसाइलों से" निशाना बनाया, लेकिन यह जानकारी नहीं दी कि मिसाइलें लक्ष्य पर लगीं या नहीं। इससे पहले, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि उसके नौसैनिक बलों ने लाल सागर में एक व्यापारी नाव से हउती हमले की जानकारी के बाद जवाबी कार्रवाई की, जिसके कारण हउती की तीन नौकाएं डूब गईं और उनके सभी चालक दल मारे गए।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (US Central Command) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, “सिंगापुर (Singapore) के झंडे वाले कंटेनर जहाज मेर्स्क हांग्जो ने 24 घंटे से भी कम समय में दूसरी संकट कॉल जारी की, जिसमें चार ईरानी समर्थित हउतरी छोटी नौकाओं द्वारा हमला किए जाने की सूचना दी गई। इस हमले में अमेरिकी कर्मियों या उपकरणों को कोई नुकसान नहीं हुआ।"

https://shahtimesnews.com/bjp-scared-of-rahul-gandhis-announcement-of-bharat-nyay-yatra/

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर