गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

अमेरिका में “Independence Day” की पूर्व संध्या पर गोलीबारी में 10 की मौत

None • 2023-07-05 14:58:58
अमेरिका में “Independence Day” की पूर्व संध्या पर गोलीबारी में 10 की मौत

वाशिंगटन l अमेरिका में चार जुलाई को स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) की पुर्व संध्या पर फिलाडेल्फिया (Philadelphia), बाल्टीमोर (baltimore) और फोर्ट वर्थ, टेक्सास में बड़े पैमाने पर हुई गोलीबारी की घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो गई।

समाचार पत्र ‘डॉन’ ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी। यह अमेरिका में बंदूक-हिंसा को रोकने में दशकों पुरानी विफलता की याद तरोताजा करता है। पुलिस ने कहा कि फोर्ट वर्थ में एक स्थानीय कार्यक्रम के बाद हुई गोलीबारी की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए। फिलाडेल्फिया (Philadelphia) में सोमवार शाम को बुलेट प्रूफ जैकेट पहने एक संदिग्ध ने लोगों पर गोलीबारी की जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। घायलों में एक बच्चा और एक किशोर भी शामिल है। इस घटनाओं से एक दिन पहले बाल्टीमोर में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जबकि 28 अन्य घायल हो गए थे।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने इन हमलों की निंदा की है और अमेरिका में बंदूक कानूनों को कड़ा करने का फिर से आह्वान किया है। व्हाइट हाउस द्वारा कल जारी एक बयान में बिडेन ने कहा कि बंदूक हिंसा जैसी ‘महामारी’ से निपटने के लिए हमें और ज्यादा कार्रवाई करने की आवश्यकता है। राष्ट्रपति ने कहा,“ हमारा देश एक बार फिर दुखद और मूर्खतापूर्ण गोलीबारी की घटनाओं का शिकार हुआ है।”

दैनिक शाह टाइम्स के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

बिडेन ने रिपब्लिकन सांसदों से सार्थक और सामान्य सुधारों पर बातचीत करने के लिए बैठक बुलाई है। अमेरिकी कांग्रेस में रिपब्लिकन सांसद प्रायः बंदूक सुरक्षा कानूनों में महत्वपूर्ण सुधार की कोशिशों को अवरुद्ध करते हैं और असॉल्ट हथियारों पर प्रतिबंध लगाने के बिडेन के दबाव का विरोध करते हैं। फिलाडेल्फिया की पुलिस आयुक्त डेनियल आउटलॉ ने कहा कि पुलिस एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान 40 वर्षीय व्यक्ति के रूप में हुई है। उसके पास से अन्य हथियारों के साथ एक असॉल्ट राइफल बरामद हुआ है। पुलिस ने कहा है कि वह बाल्टीमोर गोलीबारी की घटना में कई संदिग्धों की तलाश कर रही है।

गोलीबारी की ताजा घटना पिछले वर्ष शिकागो के हाईलैंड पार्क में हुई गोलीबारी के लगभग एक वर्ष बाद हुई है, जहां स्वतंत्रता दिवस परेड में सात लोग मारे गए थे और 48 अन्य घायल हो गए थे। अमेरिका बड़ी संख्या में सामूहिक गोलीबारी और बंदूक हिंसा की घटनाओं का शिकार रहा है। गन वायलेंस आर्काइव द्वारा एकत्रित किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में 2023 में अब तक 340 से ज्यादा सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं।

इस वर्ष की पहली छमाही की गति से देखा जाए तो वर्ष 2023 में गोलीबारी की घटना 679 तक पहुंच जाएगी जो कि 2018 में दर्ज 336 से लगभग दोगुनी हो जाएगी। वाशिंगटन विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य मेट्रिक्स और मूल्यांकन संस्थान के विश्लेषण के अनुसार, किसी भी सर्वाधिक आय वाले देश की तुलना में अमेरिका में बंदूक से मौत का आकड़ा सबसे ज्यादा है।

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर