शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

116 परिवारों को दी जाएगी सुरक्षित स्थानों पर शरण

None 2023-08-09 10:57:48
116 परिवारों को दी जाएगी सुरक्षित स्थानों पर शरण

एसडीएम ने ग्रामीणों से की सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने की अपील

गांव के 50 मीटर पास तक पहुंची कटान करती गंगा नदी

जलस्तर में आंशिक बढ़ोतरी मगर कटान से राहत नहीं

सहसवान। जलस्तर घटने के बाद पैनी हुई गंगा की धाराओं ने गांव तौफी नगला (Taufi Nagla) के पास कटान शुरू किया था। जलस्तर में उतार-चढ़ाव होने के बावजूद यहां कटान नहीं थम रहा है और कृषि भूमि को काटती हुई गंगा की लहरें गांव के 50 मीटर पास तक आ पहुंची हैं। इससे भयभीत ग्रामीणों ने खुद ही अपने मकानों को तोड़कर उनका मलबा समेटना शुरू कर दिया। गांव पर कटान का खतरा मंडराते देख सोमवार को डीएम मनोज कुमार (DM Manoj Kumar) ने कटान के मुहाने पर आए तौफी नगला गांव के ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर शरण दिलाने के निर्देश दिए।

एसडीएम प्रेमपाल सिंह (SDM Prempal Singh) ने ट्रैक्टर से गांव तौफी नगला पहुंचकर बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों से बात की और उनसे प्रशासन द्वारा बनाए गए आश्रय स्थलों पर पहुंचने की अपील की। हालांकि अभी कोई भी पीड़ित परिवार आश्रय स्थलों में नहीं पहुंचा है। अधिकांश परिवार गांव में ही हैं और कुछेक परिवार गंगा महावा बांध समेत सुरक्षित स्थानों पर शरण लिए हुए हैं।

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

तकरीबन एक महीने से गंगा में आई बाढ़ तटवर्ती गांवों के ग्रामीणों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है। पहले जलभराव की स्थिति बनी और ग्रामीणों की फसलें लहरों का निवाला बन गई। जलस्तर में कमी आई तो ग्रामीणों ने राहत की सांस ली लेकिन जलस्तर में कमी आने के साथ ही गंगा ने परशुराम नगला (Parshuram Nagla) और तौफी नगला (Taufi Nagla) के पास तेज कटान शुरू कर दिया। तेजी से कृषि भूमि को काटती हुई गंगा की लहरें तौफी नगला गांव के पास तक आ पहुंची हैं।

एसडीएम प्रेमपाल सिंह (SDM Prempal Singh) और नायब तहसीलदार अनंग राज सिंह Anang Raj Singh) ने तहसील टीम के साथ गांव पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों को एकत्रित किया और उन्हें राजस्व टीम द्वारा बनाए गए सुरक्षित स्थानों के बारे में बताया और वहां पहुंचने की अपील की। एसडीएम ने बताया कि गांव के 116 परिवारों के 374 लोगों के सुरक्षित स्थान पर रहने की व्यवस्था कर दी गई है। इसके लिए खिरकबारी मानपुर पुख्ता (Khirkbari Manpur Pukhta), गढौलिया पट्टी माहौल, नगला वरन समेत पांच गांव में स्थित 11 परिषदीय विद्यालयों और पंचायत घरों को आश्रय स्थल बनाया गया है।
संवादाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर