शनिवार, 10 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
Advertisement Advertisement
None

बस एक्सीडेंट में 12 की मौत, 8 ज़ख्मी

None • 2023-06-26 10:25:37
बस एक्सीडेंट में 12 की मौत, 8 ज़ख्मी

जिला कलेक्टर दिब्या ज्योति परिदा ने कहा “गंभीर रूप से घायल यात्री को एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है

भुवनेश्वर । ओडिशा (Odisha) में गंजम के जिले के दिगपांडी के निकट खेमुंडी कॉलेज के पास आधी रात को ओएसआरटीसी बस और एक निजी बस की आमने-सामने की टक्कर में कम से कम 12 यात्रियों की मौत हो गई और आठ अन्य ज़ख्मी हो गए। यह दुर्घटना तब हुई जब एक बारात लेकर जा रही निजी बस बेरहामपुर से खांडादेउली गांव लौट रही थी, तभी गदारी से भुवनेश्वर जा रही ओएसआरटीसी बस से उसकी टक्कर हो गई।

दिगपहांडी पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने घायलों को बचाया और अस्पताल पहुंचाया। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) ने सोमवार को प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को मुख्यमंत्री राहत कोष से तीन लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की और मौतों पर गहरा दुख व्यक्त किया।

दैनिक शाह टाइम्स के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

पटनायक ने अधिकारियों को सभी घायलों को मुफ्त इलाज प्रदान करने का निर्देश दिया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री बिक्रम केशरी अरुख और गंजम डीपीसीसी के अध्यक्ष बिक्रम पांडा को मौके पर पहुंचने और सभी सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। विशेष राहत आयुक्त ने एक ट्वीट में गंजन प्रशासन की देखरेख में इलाज के लिए प्रत्येक घायल व्यक्ति को तीन लाख रुपये की सहायता की घोषणा की।

दुर्घटना के बाद दुर्घटना पीड़ितों के कुछ रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने मृतकों के परिजनों को पर्याप्त मुआवजा देने की मांग करते हुए सड़क जाम कर दी। मामले में वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद सड़क जाम हटाया गया। फिलहाल दोनों बसों को दुर्घटनास्थल से हटाने और वाहनों की आवाजाही के लिए रास्ता साफ करने की कोशिशें जारी हैं।

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर