गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

ट्रेक्टर ट्राली पलटने से 13 की मौत, 25 घायल 

None 2024-06-03 08:31:32
ट्रेक्टर ट्राली पलटने से 13 की मौत, 25 घायल 

विवाह आयोजन में जा रही ट्रेक्टर ट्राली के पलटने के कारण राजस्थान के झालावाड़ जिले के 13 नागरिकों की मौत हो गयी 25 घायल हो गए।

राजगढ़,(Shah Times ) । मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के पीपलोदी रोड पर आज रात ट्रेक्टर ट्राली पलटने के कारण राजस्थान के झालावाड़ जिले के 13 नागरिकों की मौत हो गयी। 25 व्यक्ति घायल हुए हैं, जिन्हें राजगढ़ और भोपाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने देर रात सोशल मीडिया एक्स के जरिए कहा, “राजगढ़ जिले के पीपलोदी रोड पर ट्रेक्टर ट्राली पलटने से राजस्थान के झालावाड़ जिले के 13 लोगों की असमय मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। कैबिनेट में साथी श्री नारायण सिंह पवार जी सहित कलेक्टर एवं एसपी राजगढ़ मौके पर उपस्थित हैं। हम राजस्थान सरकार के संपर्क में हैं और राजस्थान पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल राजगढ़ में जारी है। साथ ही गंभीर रूप से घायल कुछ मरीजों को भोपाल रेफर किया गया है।”

https://twitter.com/DrMohanYadav51/status/1797333645608538332?t=2rillaqpxvRI3uI-BYXOew&s=19

मुख्यमंत्री ने लिखा है, “बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों की पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें। शोकाकुल परिजनों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है। ओम शांति।”

इस बीच राजगढ़ से  राजस्थान राज्य की सीमा से लगे मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में रात्रि लगभग नौ बजे यह हादसा हुआ। रात्रि 11 बजे तक 11 लोगों के मरने की पुष्टि हुयी थी। बाद में मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गयी। कुछ लोग घायल भी हुए हैं। ट्रेक्टर ट्राली में सवार व्यक्ति विवाह संबंधी आयोजन के लिए जा रहे थे। 

कलेक्टर हर्ष दीक्षित और पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर