सोमवार, 24 August 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Book Your Ads With Shah Times
None

फार्मा कंपनी में विस्फोट,17 की मौत 30 से अधिक लोग झुलसे 

None 2024-08-22 10:09:02
फार्मा कंपनी में विस्फोट,17 की मौत 30 से अधिक लोग झुलसे 
पुलिस सूत्रों के मुताबिक विस्फोट के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना के समय फार्मा कंपनी में 200 से अधिक मजदूर काम कर रहे थे।

अनकापल्ले ,(Shah Times) । आंध्र प्रदेश में अनकापल्ले जिले के अचुतापुरम विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) में एस्सिएंटिया फार्मा कंपनी में बुधवार को रिएक्टर विस्फोट में कम से कम 17 मज़दूरों की मौत हो गयी और 30 से अधिक लोग झुलस गये।गृह मंत्री वंगालापुडी अनिता ने दुर्घटना की जांच के साथ ही जिला कलेक्टर विजय कृष्णन को पीड़ितों के लिए बेहतर चिकित्सा उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिये हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक विस्फोट के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना के समय फार्मा कंपनी में 200 से अधिक श्रमिक काम कर रहे थे। विस्फोट से फार्मा इकाई की पहली मंजिल का स्लैब ढह गया है जिससे मृतकों की संख्या बढ़ सकती है । कुछ श्रमिकों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। आग बुझाने के लिए अनाकापल्ले और आसपास के इलाकों से 10 से अधिक दमकल और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। 

https://twitter.com/ShahTimes1/status/1826475544525054032?t=MwMPJ-Tb4yo1Zc7bJMtJug&s=19

जिला प्रशासन और पुलिस के शीर्ष अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। मौके पर बचाव और राहत अभियान जारी है। अनाकापल्ले जिला कलेक्टर ने बताया कि घटना में झुलसे श्रमिकों को अनाकापल्ले शहर के एनटीआर अस्पताल, विजाग शहर के केजी अस्पताल और कुछ अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

श्रम मंत्री वासमसेट्टी सुभाष ने कहा कि मृतकों की संख्या स्पष्ट नहीं है तथा बचाव अभियान अभी जारी है। उन्होंने कहा कि कारखानों पर तीसरे पक्ष की एजेंसियों की निगरानी उद्योगों में अक्सर होने वाली दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के अनकापल्‍ली की एक फैक्ट्री में बुधवार को दुर्घटना में लोगों के हताहत होने पर शोक व्यक्त किया है। मोदी ने गुरुवार को एक संदेश में हादसे में घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और पीड़ितों को अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।प्रधानमंत्री की घोषणा के अनुसार प्रत्येक मृतक के निकट संबंधी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये तथा घायलों को पचास-पचास हजार रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “अनकापल्ली में एक फैक्ट्री में हुए हादसे में लोगों की मृत्‍यु से आहत हूं।अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना।घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।घायलों को पचास-पचास हजार रुपये दिए जाएंगे।”बुधवार को फैक्ट्री में कथित तौर पर रसायन के स्टॉक में विस्फोट से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गयी और 20 लाग घायल हुए हैं।

-->

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर