शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

हावड़ा-मुंबई मेल के 18 डिब्बे पटरी से उतरे, दो की मौत, 30 घायल

None 2024-07-30 10:37:40
हावड़ा-मुंबई मेल के 18 डिब्बे पटरी से उतरे, दो की मौत, 30 घायल

रेलवे सूत्रों ने बताया कि हावड़ा-मुंबई मेल के राहत और बचाव के लिए पटना से एनडीआरएफ की टीम भेजी गई है।

रांची,(Shah Times) । झारखंड में दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के बड़ाबम्बो स्टेशन के निकट आज तड़के हावड़ा से मुंबई जा रही 12810 हावड़ा-मुंबई मेल के कई डिब्बे पटरी से उतर गए जिसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि 30 अन्य घायल हो गए।

दक्षिण पूर्व रेलवे के सीपीआरओ ओम प्रकाश चारण ने बताया कि इस दुर्घटना में हावड़ा मुंबई मेल के 18 कोच पटरी से नीचे उतर गए जिनमें से 16 कोच यात्रियों की है। उन्होंने बताया इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई तथा पांच अन्य घायल हुए हैं जिनमें से एक की स्थिति गंभीर है।

रेलवे सूत्रों ने बताया कि राहत और बचाव के लिए पटना से एनडीआरएफ की टीम भेजी गई है। सूत्रों ने बताया कि राजखरसवां पश्चिम आउटर और बाराबंबू के बीच एक मालगाड़ी पहले डिरेल हुई थी और जिसके कारण वैगन ट्रैक पर ही था तभी हावड़ा-मुंबई मेल दूसरी ट्रैक से आ रही थी और उन वैगन्स से टकराकर इसके डिब्बे भी पटरी से उतर गई।

इस दुर्घटना के ट्रेन के यात्रियों को बसों के जरिये दूसरे नजदीकी रेलवे स्टेशन भेजा गया है। इस मार्ग पर चलने वाली 22861 हावडा-कांटाबाजी एक्सप्रेस, 08015/18019 खड़कपुर-धनबाद एक्सप्रेस, 12021/12022 हावड़ा बारबिल एक्सप्रेस को रद्द करना पड़ा है जबकि कुछ ट्रेन को बीच में रोकना पड़ा है।

दक्षिण पूर्व रेलवे के टाटानगर-चक्रधरपुर खंड पर बड़ाबम्बो स्टेशन के समीप मंगलवार को हावड़ा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल(मुंबई) मेल के 18 डिब्बे पटरी से उतर जाने की घटना के बाद हावड़ा मुंबई मुख्य मार्ग पर रेल यातायात बुरी तरह अवरुद्ध हो गया।

https://www.instagram.com/reel/C-CWlzWvV3r/?igsh=MTJhOXNteWhld3M1MA==


दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी समीरकांत माथुर ने आज यहां बताया कि हावड़ा से मुंबई जा रही 12810 मेल के 18 डिब्बे पटरी से उतर जाने के कारण अप और डाउन लाइनों पर ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा है। लंबी दूरी की कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है वहीं कुछ ट्रेनों को बीच में ही रद्द कर दी गयी है।


उन्होंने बताया कि अप लाइन की ट्रेनों में 12262 हावड़ा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल एक्सप्रेस खड़गपर-भद्रक-खुर्दारोड-अंगुल-झारसुगड़ा रोड-इब , 12130 हावड़ा-पुणे एक्सप्रेस सिनी-केंदुरझरगढ़-पुरुलिया-हटिया-निमडीह-राउरकेला , 12834 हवाड़ा-अहमूदाबाद एक्सप्रेस चांडिल-पुरुलिया-हटिया-राउरकेला और 18477 पुरी-योग नगरी रिषिकेश एक्सप्रेस चांडिल-बोकारो स्टील सिटी-गोमो मार्ग से चलाया जा रहा है।
इसी प्रकार डाउन लाइन की ट्रेनों में 18029 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-शालीमार एक्सप्रेस , 12859 छात्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल-हावड़ा एक्सप्रेस और 12833 अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस को राउरकेला-हटिया-पुरुलिया-टाटानगर होते हुए चलायी जा रही है।वहीं 13287 दुर्ग-आरा एक्सप्रेस तथा 13288 आरा-दुर्ग एक्सप्रेस राउरकेला-निमडीह-मुरी-कोडेरमा-बोकारो स्टील सिटी-गोमो-आसनसोल परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
इतवारी-टाटानगर-इतवारी 18110/18109 पैसेंजर को बिलासपुर में रद्द कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि घटना के संदर्भ में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर हेल्पलाइन नंबर दिये गये है..
छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल-02222694040 ,दादर-9136452387 , कल्याण-8356848078 ,ठाणे-9321336747 , बिलासपुर-9201979588,टाटानगर-06572290324 ,चक्रधरपुर-06587238072 , राउरकेला-06612501072 ,हावड़ा-9433357920 झारसुगड़ा-06645272530

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार सुबह झारखंड के चक्रधरपुर रेल मंडल में हुए रेल हादसे पर दुख जताया।
सुश्री बनर्जी ने एक्स पर कहा, “एक और भयावह रेल दुर्घटना! झारखंड के चक्रधरपुर रेल मंडल में आज सुबह हावड़ा-मुंबई मेल पटरी से उतर गयी, परिणामस्वरूप कई मौतें और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए।”

https://twitter.com/MamataOfficial/status/1818127398258573437?t=T-iSTJrJd5bv2UqF_PA7kA&s=19


उन्होंने कहा, “मैं गंभीरता से पूछती हूं, क्या यही शासन है? लगभग हर सप्ताह डरावने सपनों का यह सिलसिला, रेलवे ट्रैक पर मौतों और लोगों के घायल होने का यह अंतहीन सिलसिला - हम इसे कब तक बर्दाश्त करेंगे? क्या केंद्र सरकार की बेरुखी का कोई अंत नहीं होगा?”
मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं शोक संतप्त परिवारों के लिए दुखी हूं, परिजनों के प्रति संवेदनाएं।”
गौरतलब है कि हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस के करीब 18 डिब्बे जमशेदपुर से करीब 80 किलोमीटर दूर बड़ाबम्बो के पास सुबह लगभग 03.45 बजे पटरी से उतर गये।
यामिनी

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर