शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

उपलब्धियों पर होगा 2024 का लोकसभा चुनाव

None 2024-02-02 15:19:47
उपलब्धियों पर होगा 2024 का लोकसभा चुनाव

नई दिल्ली । लोकसभा (Lok Sabha) में सदस्यों ने आज कहा कि मोदी सरकार में महिलाओं को नेतृत्व देने, युवाओं को अवसर देने, किसानों की आय बढाने तथा गरीबों को सरकारी योजनाओं में भागीदार बनाने के उल्लेखनीय काम हुए हैं और इन अभूतपूर्व कार्यों को देखते हुए साफ हो गया है कि 2024 का आम चुनाव उपलब्धियों पर लड़ा जाएगा।

लोकसभा (Lok Sabha) में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत करते हुए भाजपा की डॉ हिना वी गावीत (Dr. Hina V Gavit) ने कहा कि इस बार के जो हालात बन रहे हैं उनसे स्पष्ट हो गया है कि चुनाव उपलब्धियों पर होंगे। सरकार की उपलब्धियों के कारण जो माहौल बन रहा है और जिस तरह से भाजपा सरकार ने काम किया है उसे देखते हुए निश्चित है कि 2024 के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश की सत्ता में आएंगे।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार (Modi government) में महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण हो रही है और उन्हें ज्यादा अवसर दिए जा रहे हैं और हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान बढ़ रहा है। स्वयं सहता समूह इसका सबसे बड़ा उदाहरण है जिससे ग्रामीण क्षेत्र में महिलाएं उन्नत हो रही है। महिलाओं को ड्रोन की ट्रेनिंग दी जा रही है। महिलाओं के लिए प्रसवकालीन अवकाश बढ़ाया गया है। नेशन डिफेंस अकादमी जैसे संस्थाओं में लड़कियों को महत्व दिया जा रहा है।

डॉ गावीत ने कहा कि देश में पहली बार आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनी हैं और देश की वित्त मंत्री भी महिला ही हैं। इससे साफ है कि मोदी सरकार में महिलाओं को नेतृत्व में बढ़ावा मिल रहा है। मोदी सरकार (Modi government) ने नारी शक्ति वंदन विधेयक (Nari Shakti Vandan Bill) लाकर महिलाओं को और सशक्त बनाने का काम किया है।

कांग्रेस पर महिलाओं के लिए काम नहीं करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष महिला रही हैं लेकिन उन्होंने कभी महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए काम नहीं किया है। कांग्रेस के शासन में यदि यह काम हो गया होता तो भाजपा सरकार को आज महिलाओं के लिए इस तरह की कसरत नहीं करनी पड़ती। भाजपा सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए जो काम कर रही है वह अभूतपूर्व है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों की आय दुगना करने के एजेंडा पर भी काम किया है। देश के किसान को हर साल 6000 की राशि दी जा रही है। किसान के लिए पानी महत्वपूर्ण होता है इसलिए इस हर खेत को पानी देने के लिए प्रधानमंत्री सिंचाई योजना शुरू की गई है और फसल बीमा योजना चलाई जा रही है।

भाजपा नेत्री ने कहा कि गरीब और किसानों को न्याय देने का काम हुआ है और युवा शक्ति की मजबूती के लिए उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर उनका कौशल विकास किया जा रहा है। बीस साल पहले शिक्षा नीति बनी थी और अब 20 साल बाद मोदी सरकार नयी शिक्षा नीति लेकर आई है। यूपीआई रिकार्ड बना रहा है और इंडोनिशिया जैसे देश इस प्रणाली को अपना रहे हैं। जी 20 की बैठकों में भारत ने पूरी दुनिया को जता दिया है कि भारत में वैश्विक नेतृत्व की क्षमता है।

डॉ गावीत ने कहा कि मोदी सरकार में महिलाओं और गरीबों के हित में जो काम हुए वे अभूतपूर्व हैं और इन दोनों को न्याय मिल रहा है। महिलाओं के लिए विभिन्न क्षेत्रों में जिस तरह से अवसर के द्वार खुले हैं उससे नारी सशक्तिकरण होगा और देश में महिलाएं हर काम में बराबरी के साथ आगे बढेंगी। उनका कहना था कि लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था ने महिलाओं को सशक्त बनाने और नेतृत्व प्रदान करने का अभूतपूर्व काम किया है।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

भाजपा के प्रोफेसर एस पी सिंह बघेल (SP Singh Baghel) ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने 16 टिकट घोषित कर दिए लेकिन गठबंधन के साथियों को इस बारे में पूछा ही नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में बिना जाति पात और बिना भेदभाव के और योग्यता के आधार पर युवाओं को नौकरी दी जा रही है।

उन्होंने चंद्रयान का जिक्र किया और कहा कि इस क्षेत्र में भारत ने जो उपलब्धि हासिल की है वह असाधारण है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जिस तरह से काम कर रही है वह देश को मजबूती प्रदान करने वाले हैं और इसी बुनियाद पर देश 2047 में जब आजादी के सौ साल मना रहा होगा तो भारत विकसित राष्ट्र होगा।

प्रो सिंह ने कहा कि मोदी सरकार जिस गति से और जिस रफ्तार से काम कर रही है वह विकास की बुनियाद है और इसी बुनियाद पर भारत दुनिया की शक्ति बनने की दिशा में आगे बढ रहा है। देश के हर राज्य में जी 20 सम्मेलनों के सफल आयोजन से यह साबित हो गया है कि भारत विकास के रास्ते पर सही दिशा में बढ रहा है और 2047 भारत विकसित राष्ट्र होगा।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर