शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

बस के नदी में गिरने से 22 की मौत, 30 ज़ख्मी

None 2023-05-09 16:19:33
बस के नदी में गिरने से 22 की मौत, 30 ज़ख्मी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बस हादसे पर किया दुख व्यक्त

खरगोन, ( शाह टाइम्स) । मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में आज सुबह एक पैसेंजर बस के पुलिया से नीचे गिरने से हुए हादसे में अब तक 22 लोगों की मौत की खबर है।

उन थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे में तीन बच्चों की भी मौत हुई है। वहीं लगभग 30 लोग घायल हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हादसे में अब तक 22 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। लगभग 30 लोग घायल हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है।

इसके पहले खरगोन अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राकेश मोहन शुक्ला ने बताया कि इंदौर जा रही बस सुबह लगभग सवा नौ बजे जिला मुख्यालय से करीब 34 किलोमीटर दूर डोंगरगांव के समीप बोराड़ नदी की पुलिया की रेलिंग तोड़कर नीचे गिर गई। नदी में पानी नहीं था।

उन्होंने बताया कि फिलहाल बस चालक का पता नहीं चल पाया है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक ऐसा प्रतीत होता है कि उसे नींद का झोंका आ गया था।

ग्रामीणों ने पुलिस के पहुंचने के पूर्व ही पलटी हुई बस को अपने संसाधनों से खड़ा कर दिया और कई घायल यात्रियों को बचाया। उन्होंने बताया कि नागरिकों ने अपने-अपने वाहनों से उन्हें अस्पताल भी पहुंचाया।

जिला कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा और पुलिस अधीक्षक डीएस यादव समेत अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।

Dainik Shah Times E-Paper 9 May 23

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के खरगोन में बस हादसे में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया , “मध्य प्रदेश के खरगोन में हुए बस हादसे में कई लोगों के हताहत होने की खबर से बहुत दुख हुआ। मैं इस दुर्घटना में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करती हूं।”

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने अपने ट्वीट में कहा “ मध्य प्रदेश के खरगोन में बस दुर्घटना में लोगों की मौत बेहद दुखद है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के डोंगरगांव के पास आज इंदौर जा रही एक बस के अनियंत्रित होकर पुल से गिर जाने से 22 यात्रियों की मौत हो गयी और 30 अन्य घायल हो गये।

Breaking National, Madhya Pradesh, Khargone , Madhya Pradesh,Bus Accident, Shah Times,शाह टाइम्स

Khargone Bus Accident Shah Times

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर