गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

जम्मू-कश्मीर में बस खाई में गिरी, 22 तीर्थयात्रियों की मौत, 64 ज़ख्मी

None 2024-05-31 05:44:44
जम्मू-कश्मीर में बस खाई में गिरी, 22 तीर्थयात्रियों की मौत, 64 ज़ख्मी

जिला प्रशासन घायलों के इलाज पर बारीकी से नजर रख रहा है और बस यात्रियों के मूल निवास स्थान हाथरस और अलीगढ़ के अधिकारियों के साथ संपर्क में है।

जम्मू ,(Shah Times)। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में शिव खोरी दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक बस गुरुवार को शहर के बाहरी इलाके अखनूर में कालीधार के पास गहरी खाई में गिर गयी जिससे 22 लोगों की मौत हो गयी और 64 अन्य ज़ख्मी हो गये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश पंजीकरण संख्या वाली एक बस आज अपराह्न तीर्थयात्रियों को कुरुक्षेत्र (हरियाणा) से भांबला होते हुए जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के पौनी इलाके में शिव खोरी की ओर जा रही थी।यह दुर्घटना जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अखनूर के पास चौकी चौरा क्षेत्र में तुंगी मोड़ पर हुई।

 उन्होंने बताया कि चालक मोड़ पर वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस खाई में लुढ़क गयी।सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय लोग और स्वास्थ्य विभाग की टीम तुरंत हरकत में आयी और मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान चलाया और घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया जहां उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी घटना पर दुख जताया।इस बीच, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया है।उन्होंने शोक संदेश में कहा, 'अखनूर में हुई बस दुर्घटना हृदय विदारक है। मैं लोगों की मौत पर शोक व्यक्त करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।'उन्होंने कहा कि प्रशासन शोक संतप्त परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है और जो लोग घायल हुए हैं उन्हें चिकित्सा सुविधाएं भी प्रदान कर रहा है।

 सिन्हा ने दुखद बस हादसे में प्रत्येक मृतक के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता राशि की देने की घोषणा की है।

डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने भी बस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

 जम्मू कश्मीर में जम्मू के जिला मजिस्ट्रेट सचिन कुमार वैश्य ने गुरुवार को अखनूर में हुई बस दुर्घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए।

इस दुर्घटना में 22 लोगों की मौत हो गई और 57 अन्य घायल हो गए।

घायलों का जीएमसी जम्मू और एसडीएच अखनूर में इलाज किया जा रहा है।

एडीएम जम्मू सात दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपेंगे।

जिला प्रशासन घायलों के इलाज पर बारीकी से नजर रख रहा है और बस यात्रियों के मूल निवास स्थान हाथरस और अलीगढ़ के अधिकारियों के साथ संपर्क में है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर