गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

टीआरपी गेम जोन में लगी भीषण आग, 24 की मौत

None 2024-05-26 00:01:03
टीआरपी गेम जोन में लगी भीषण आग, 24 की मौत

राजकोट में टीआरपी गेम जोन‌ में लगी आग मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया।

राजकोट, (Shah  Times) । गुजरात में राजकोट तालुका क्षेत्र में  टीआरपी गेम जोन में शनिवार को लगी भीषण आग में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गयी तथा तीन अन्य घायल हो गए।

पुलिस निरीक्षक ने बताया कि टीआरपी गेम जोन में लगी आग में 24 लोगों की मौत हो गयी तथा तीन अन्य घायल हो गए।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि टीआरपी गेम जोन में आज शाम आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की आठ गाड़ियों के साथ दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए और कड़ी मशक्क्त से आग बुझाने में लगे हुए हैं। इस दौरान मौके से आठ लोगों के शव निकाले गए हैं।

इमरजेंसी सेवा 108 ने बताया कि उनकी एंबुलेंस में मौके से झुलसे हुए 18 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शनिवार को राजकोट में लगी आग मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया।

श्री पटेल ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा है कि राजकोट में आग की घटना दिल दहला देने वाली है। उन्होंने लिखा है कि मैं इस घटना में जान गंवाने वाले लोगों और उनके परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। राजकोट में गेम जोन में लगी आग की घटना में नगर निगम और प्रशासन को तत्काल बचाव और राहत कार्य के निर्देश दिए गए हैं और घायलों के तत्काल इलाज की व्यवस्था को प्राथमिकता देने के भी निर्देश दिए गए है। राज्य सरकार मृतकों के परिजनों को चार लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये सहायता राशि देगी।

उन्होंने कहा है कि यह सुनिश्चित करना बहुत जरूरी है कि ऐसी घटना दोबारा न हो। इस घटना में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस संबंध में एक एसआईटी का गठन कर पूरे मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि राजकोट में आग लगने की घटना से बेहद व्यथित हूं।

मोदी ने ‘एक्स’ पर अपने ट्वीट में लिखा है कि राजकोट में आग लगने की घटना से बेहद व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायलों के लिए प्रार्थना।

प्रधानमंत्री लिखा है कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए काम कर रहा है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुजरात के राजकोट में आग लगने की भयावह घटना में कई लोगों के मारे जाने पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

खडगे ने कहा, “गुजरात के राजकोट में गेमिंग ज़ोन की भयावह त्रासदी अत्यंत पीड़ादायक है। समाचारों के अनुसार 24 लोगों की मृत्यु हुई है जिसमें कई मासूम बच्चे भी शामिल है। पीड़ित परिवारों के प्रति हम गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मेरा अनुरोध है कि वे हादसे से प्रभावित लोगों को हर संभव मदद पहुँचाएँ ताकि पीड़ितों के इलाज या मुआवज़ा आदि में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

राज्य सरकार के लचर रवैया की वजह से आए दिनों इस तरह की दुर्घटनाएँ होती रहती है और मासूम जनता अपनी जान गँवाती है।”

उन्होंने कहा , “सरकार से हमारी माँग है कि हादसे में जवाबदेही जल्द से जल्द तय हो और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।”

गांधी ने कहा “राजकोट, गुजरात में एक मॉल के गेमिंग ज़ोन में लगी भयंकर आग से मासूम बच्चों समेत कई लोगों की मृत्यु का समाचार बहुत ही पीड़ादायक है। सभी शोकाकुल परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वे राहत व बचाव कार्य में प्रशासन की हर संभव सहायता करें और गुजरात सरकार एवं प्रशासन से अपेक्षा है कि वो इस घटना की विस्तृत और निष्पक्ष जांच कर सभी शोकसंतप्त परिवारों को शीघ्र न्याय दिलवाएं।”

वाड्रा ने कहा, “राजकोट, गुजरात में गेमिंग जोन में आग लगने से हुए भीषण हादसे में बच्चों सहित कई लोगों की मृत्यु का समाचार बेहद दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और उनके परिजनों को यह पीड़ा सहने की शक्ति दें। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।”

 

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर