सोमवार, 24 August 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Book Your Ads With Shah Times
None

25 करोड़ का हुआ यज्ञ,पंडितों को नहीं दी दक्षिणा,2100 पंडित सड़को पर: मचा बवाल

None 2025-03-17 13:51:48
25 करोड़ का हुआ यज्ञ,पंडितों को नहीं दी दक्षिणा,2100 पंडित सड़को पर: मचा बवाल

दरभंगा के जगदीश नारायण ब्रह्मचर्य आश्रम में लख चंडी और अति महाविष्णु महायज्ञ के बाद पंडितों ने दक्षिणा नहीं मिलने पर हंगामा किया और सड़क जाम कर दी। महंत बौआ सरकार का दावा है कि दक्षिणा दी गई है। यज्ञ पर 25 करोड़ रुपए खर्च हुए, जिसमें 2100 पंडित शामिल थे।

दरभंगा (शाह टाइम्स) बिहार के दरभंगा में जगदीश नारायण ब्रह्मचर्य आश्रम में लख चंडी और अति महाविष्णु महायज्ञ के बाद पंडितों ने दक्षिणा नहीं मिलने पर हंगामा किया। 16 मार्च को यज्ञ समाप्त होने के बाद पंडितों ने देर रात करीब 2 बजे विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने दरभंगा-मनीगाछी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और आश्रम के महंत के घर के बाहर नारेबाजी की। पंडितों का आरोप है कि महंत बौआ सरकार ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। महंत का कहना है कि सभी पंडितों को दक्षिणा दी गई है और वे वीडियो देखकर जांच कर रहे हैं। इस यज्ञ को बिहार का सबसे बड़ा यज्ञ बताया जा रहा था, जिस पर करीब 25 करोड़ रुपये खर्च हुए।

2100 पंडितों का हुआ था चयन
लक्ष्मीचंडी एवं अति महाविष्णु महायज्ञ का आयोजन 1 मार्च से 16 मार्च तक जगदीश नारायण ब्रह्मचर्य आश्रम लगमा में किया गया था। इस यज्ञ में साक्षात्कार के जरिए देशभर से 2100 पंडितों का चयन किया गया था। 11 मंजिला हवन कुंड बनाया गया था। यज्ञ की लागत 25 करोड़ रुपये आंकी गई थी। पंडितों और आयोजन समिति के बीच लिखित समझौता हुआ था। इस समझौते में न्यूनतम 15,000 रुपये मानदेय देने का वादा किया गया था। इस समझौते में यज्ञ में भाग लेने के नियम-कायदे भी शामिल थे।

https://shahtimesnews.com/ravindra-trapped-in-the-web-of-honeytrap/

महंत बौआ सरकार के आवास का किया घेराव
यज्ञ समाप्ति के बाद देर रात करीब 2 बजे पंडितों ने दक्षिणा न मिलने पर हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने दरभंगा-मनीगाछी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और आश्रम के महंत बौआ सरकार के आवास का घेराव कर दिया। नारेबाजी करते हुए पंडितों ने महंत पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया। चित्रकूट (यूपी) से आए पंडित अमित मिश्रा ने बेनीपुर के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) को फोन कर शिकायत की। उन्होंने बताया कि आश्रम के महंत और हमारे आचार्य हमें पैसे नहीं दे रहे हैं। आश्रम के सभी लोग बिना पैसे दिए गायब हो गए हैं।

कहा पंडितों को दे दी गई दक्षिणा
उन्होंने आगे कहा कि कम से कम समिति के लोग हमें एक बार बता दें कि हमें क्या करना है। हम धार्मिक कार्य करने आए थे, चले जाएंगे। इस मामले पर महंत बौआ सरकार ने कहा कि यज्ञ में आए सभी पंडितों को दक्षिणा दी गई है। हम भी आज सुबह से वीडियो देख रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमने जिला प्रशासन के सहयोग से यज्ञ किया है। जिला प्रशासन से बातचीत के बाद हम किसी नतीजे पर पहुंच सकेंगे।

-->

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर