गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

सिख श्रद्धालुओं की बस पलटने से 25 तीर्थयात्री घायल

None • 2023-06-19 10:40:44
सिख श्रद्धालुओं की बस पलटने से 25 तीर्थयात्री घायल

तीर्थ यात्री चंपावत के रीठा साहिब गुरूद्वारा से दर्शन कर लौट रहे थे

चंपावत/नैनीताल । उत्तराखंड के चंपावत में पंजाब के सिख श्रद्धालुओं की बस पलटने से 25 तीर्थ यात्री घायल हो गये हैं। तीर्थ यात्री चंपावत के रीठा साहिब गुरूद्वारा (Reetha Sahib Gurdwara ) से दर्शन कर लौट रहे थे।

घटना रात की बतायी जा रही है। जानकारी के अनुसार पंजाब (Punjab) के तीर्थ यात्रियों की एक बस प्रसिद्ध रीठा साहिब (Reetha Sahib ) के दर्शन के लिये आयी थी। बस लौटते समय राष्ट्रीय राजमार्ग-9 (National Highway-9) पर धौन के पास सड़क पर पलट गयी।

दैनिक शाह टाइम्स के ई-पेपर के लिंक को क्लिक करे

बताया जा रहा है कि बस में 61 श्रद्धालु सवार थे। बस के पलटते ही तीर्थ यात्रियों में चीख पुकार मच गयी। इस दुर्घटना में 25 तीर्थ यात्री घायल हो गये। इनमें सात गंभीर रूप से घायल हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोग जुट गये। पुलिस भी मौके पर पहुंची।

सभी घायलों को आपतकालीन सेवा 108 की मदद से चंपावत अस्पताल ले जाया गया। इनमें से सात को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी (Sushila Tiwari) अस्पताल रैफर कर दिया गया है जबकि 18 का उपचार चंपावत में चल रहा है। गंभीर घायलों के साथ उनके परिजन भी हल्द्वानी आये हैं।

बाकी तीर्थ यात्रियों को पुलिस ने चंपावत में ठहराया हुआ है। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

#Shah Times

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर