गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

रोज़गार के झांसे में कंबोडिया में फंसे ढाई सौ भारतीय नागरिक

None 2024-03-31 09:26:18
रोज़गार के झांसे में कंबोडिया में फंसे ढाई सौ भारतीय नागरिक

भारत सरकार ने भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए उठाये कदम

नई दिल्ली,(Shah Times) । भारत सरकार कंबोडिया में रोज़गार का झांसा देकर अवैध साइबर कामों में लगाए गए ढाई सौ भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए कंबोडिया की सरकार के साथ मिल कर काम कर रही है।

https://twitter.com/MEAIndia/status/1774059032652988770?t=yPHfoCisiNd06MQ-wEdmZg&s=19

कंबोडिया में फंसे भारतीयों के संबंध में मीडिया के सवालों के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शनिवार को कहा, 'हमने कंबोडिया में फंसे भारतीय नागरिकों के बारे में मीडिया रिपोर्टें देखी हैं। कंबोडिया में हमारा दूतावास उन भारतीय नागरिकों की शिकायतों पर तुरंत प्रतिक्रिया दे रहा है, जिन्हें उस देश में रोजगार के अवसरों का लालच दिया गया था, लेकिन उन्हें अवैध साइबर कार्य करने के लिए मजबूर किया गया था।" जायसवाल ने कहा कि कंबोडियाई अधिकारियों के साथ मिलकर काम करते हुए, लगभग 250 भारतीयों को बचाया और वापस लाया गया है, जिनमें से 75 लोगों को पिछले तीन महीनों में ही बचाया गया है। 

उन्होंने कहा,“ विदेश मंत्रालय और कंबोडिया में भारतीय दूतावास द्वारा हमारे नागरिकों को ऐसे घोटालों के बारे में कई परामर्श भी जारी किए गए हैं।”प्रवक्ता ने कहा, "हम कंबोडिया में उन सभी भारतीय नागरिकों की मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो हमारा सहयोग चाहते हैं। हम इन फर्जी योजनाओं के लिए जिम्मेदार लोगों पर नकेल कसने के लिए कंबोडियाई अधिकारियों और भारत की एजेंसियों के साथ भी काम कर रहे हैं।"

#CambodiaIllegalCyberEmployment

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर