शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

एक्सप्रेस-वे पर लग्जरी बस में आग,26 की मौत

None 2023-07-01 10:25:40
एक्सप्रेस-वे पर लग्जरी बस में आग,26 की मौत

मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए, दुर्घटना में मरने वालों के लिए पांच लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है

पुणे। महाराष्ट्र के बुलढ़ाणा जिले में जुमे की देर रात भयानक सड़क हादसा हुआ। बुलढ़ाणा में एक लग्जरी बस में आग लगने से 26 पैसेंजर की मौत हो गई। ये बस नागपुर से पुणे जा रही थी, रास्ते में ही दुर्घटना का शिकार हो गई। जख्मियों का बुलढाणा सिविल अस्पताल इलाज़ में चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि निजी ट्रैवल्स की बस नागपुर से पुणे जा रही थी, तभी बुलढ़ाणा जिले के सिंदखेडराजा के पास देर रात करीब 1.30 बजे वह डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराने के बाद बस में सवार 26 यात्रियों की जलकर मौत हो गई।

शाह टाइम्स की ताज़ा तरीन खबरों और ई – पेपर के लिए विजिट करे

इसके साथ ही इस दुर्घटना में कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि घायलों का इलाज बुलढ़ाणा सिविल अस्पताल में चल रहा है।

बुलढाणा के एसपी सुनील कडासने ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस का टायर फट गया, जिससे वह एक खंभे और डिवाइडर से टकरा गई और उसमें आग लग गई। अधिकारी ने बताया कि बस में सवार 33 यात्रियों में से 26 की जलकर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बाकी आठ यात्रियों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। सभी सुरक्षित हैं।

इस हादसे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए, दुर्घटना में मरने वालों के लिए पांच लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है।

Maharashtra,Terrible road accident , Maharashtra,Buldhana ,

Maharashtra #BusAccident

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर