गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

पुलिस मुठभेड़ में 3 बदमाश गिरफ्तार, 2 घायल

None 2023-07-11 12:12:02
पुलिस मुठभेड़ में 3 बदमाश गिरफ्तार, 2 घायल

चोरी की घटनाओं को लेकर क्राइम ब्रांच व पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी कि एक संदिग्ध क्वालिस गाड़ी दिखाई दी जिसे पुलिस टीम ने रोक कर चेक करने का प्रयास किया

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के जैदपुर क्षेत्र में पुलिस ने एक सशस्त्र मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को धर दबोचा। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश घायल हो गये जबकि एक सिपाही को भी चोट आयी है।
पुलिस अधीक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में विगत दिनों में हुई चोरी की घटनाओं को लेकर रात क्राइम ब्रांच (Crime Branch) व थाना जैदपुर पुलिस (Zaidpur Police) टीम चेकिंग कर रही थी कि बंगला बाजार के पास एक संदिग्ध क्वालिस गाड़ी दिखाई दी जिसे पुलिस टीम ने रोक कर चेक करने का प्रयास किया गया तो वाहन सवार बदमाशों ने पुलिस पर हमला कर दिया जिससे कांस्टेबल अंकित तोमर को चोटे आई हैं। बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये। बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस टीम द्वारा काम्बिंग की जा रही थी कि तभी पुलिस को नजदीक देख कर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की गई।

दैनिक शाह टाइम्स के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें


उन्होने बताया कि पुलिस टीम द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगने से घायल हो गये। घायल बदमाशों की पहचान रामजी यादव निवासी दाउतपुर थाना निगोहा लखनऊ और जय कुमार निवासी भरसवां थाना मोहनलालगंज लखनऊ के तौर पर की गयी है। उन्हें उपचार के लिये सीएचसी जैदपुर में भर्ती कराया गया है। गाड़ी से दो तमंचे 315 बोर और कई जिंदा/खोखा कारतूस बरामद किये गये। चालक श्याम सुन्दर निवासी पिपरास्माइल थाना कोडरी जिला गोण्डा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य फरार दो बदमाशों की तलाश की जा रही है।
शुरूआती जांच में पता चला है कि रामजी यादव पर लूट व चोरी के पांच एवं जय कुमार पर चार मामले दर्ज हैं। घटनास्थल के पास बदमाशों द्वारा विद्युत हाई टेंशन के तार काटे गये थे जिनके बण्डल वहीं पड़े मिले हैं जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है ।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर