शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

सलमान खान के घर के बाहर 3 राउंड फायरिंग

None 2024-04-14 08:39:58
सलमान खान के घर के बाहर 3 राउंड फायरिंग

सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दो अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी। 

 मुंबई,(Shah Times) । आज सुबह करीब 5 बजे बॉलीवुड के सुपर स्टार  सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दो अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी।

पुलिस को 3 राउंड फायरिंग की जानकारी मिली है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच जांच के लिए मौके पर बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंच गई है।

बॉलीवुड के सुपरस्टार  सलमान खान हमेशा चर्चा में बने रहते हैं. लेकिन इसी बीच सुपरस्टार से जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. आज सुबह 5 बजे के आसपास सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग हुई है. माना जा रहा है कि गैलक्सी अपार्टमेंट के बाहर दो अज्ञात लोगों ने फायरिंग की है. जिसके बाद मौके पर सलमान के गैलक्सी अपार्टमेंट के बहार पुलिस पहुंची है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. मुंबई पुलिस के साथ-साथ क्राइम ब्रांच भी मौके पर पहुंची है.

मिली जानकारी के मुताबिक अज्ञात लोग बाइक पर आए थे. उन्होंने सलमान के घर के बाहर 3 राउंड फायरिंग की. इतना ही नहीं माना जा रहा है कि जब ये फायरिंग हुई तब सलमान खान घर पर ही मौजूद थे. आमतौर पर सलमान ख़ान के घर के बाहर एक पुलिस वैन मौजूद रहती है. लेकिन अब फायरिंग के बाद दो पुलिस वैन लोकेशन पर पहुच गई हैं. मुंबई क्राइम ब्रांच के साथ-साथ बांद्रा पुलिस की टीम भी लोकेशन पर पहुंची है. साथ ही फोरेंसिक की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है.

मामले की जांच करते हुए पुलिस गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सड़क के दोनों तरफ लगे सीसीटीवी कैमरे को कब्जे में ले रही है. सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की शिनाख्त करने की कोशिश की जाएगी. अभी तक अज्ञात लोगों से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. डीसीपी भी मौके पर पहुंचे हैं. मुंबई पुलिस के मुताबिक अभी किसी ऐसी संभावना को नकार नहीं सकते हैं कि सलमान खान की सुरक्षा से इस फायरिंग का कोई संबंध है या नही है।

मामले में मिली नई जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने हवाई फायरिंग की थी. जिसमें से एक गोली गैलेक्सी अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर लगी है. बता दें, सलमान खान अक्सर जिस बालकनी में आकर अपने चाहने वालों से मुलाकात करते हैं, एक राउंड बिल्डिंग की उसी दीवार पर लगी है।

ज्वाइंट सीपी लॉ एंड आर्डर के मुताबिक हर एक एंगल से पड़ताल की जा रही है. इस मामले के बाद गैलेक्सी अपार्टमेंट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. हालांकि सलमान खान को पहले से ही सुरक्षा दी गई है. उनके साथ हमेशा दो पुलिस वाले रहते हैं. उनके अलावा सलमान के साथ उनकी खुद की पर्सनल सिक्यॉरिटी भी हमेशा साथ रहती है।

इस मामले पूरे माले पर शिवसेना के प्रवक्ता आनंद दुबे का बयान सामने आया है. उनका कहना है कि, सलमान ख़ान के घर के बाहर गोलीबारी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है , क़ानून व्यवस्था कमजोर हो गई है. सरकार को संज्ञान लेना चाहिए. अपराधी बेख़ौफ़ घूम रहे हैं।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर