गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

हज 2024 की वेटिंग लिस्ट में 3348 और हज यात्रियों को मंजूरी

None 2024-04-07 09:13:09
हज 2024 की वेटिंग लिस्ट में 3348 और हज यात्रियों को मंजूरी

डॉ लियाकत अली अफाक़ी (आईआरएस) सीईओ
हज कमेटी ऑफ़ इंडिया ने हज यात्रियों से अपील की है कि वह किसी भी जानकारी के लिए हज कमेटी ऑफ़ इंडिया या राज्य हज कमेटीयो के कार्यालयों से संपर्क करे, किसी भी अफवाह का शिकार न बनें।


नई दिल्ली,(Shah Times)। हज कमेटी ऑफ इंडिया के अंतर्गत 2024 में हज पर जाने का इंतजार कर रहे लगभग 34,000 हजार हज यात्रियों में से 3348 हज यात्रियों को दूसरी सूची में मंजूरी दे दी गई है।

हज कमेटी ऑफ इंडिया के सीईओ डॉ लियाकत अली अफाक़ी, आईआरएस ने बताया कि ड्रो मे चयनित हज यात्रियों द्वारा विभिन्न राज्यों से रद्द हुई सीटों को भरने के लिए दूसरी प्रतीक्षा सूची में 3384 हज यात्रियों को मंजूरी दे दी गई है। जिसमे छत्तीसगढ़ से 36, दिल्ली से 172, गुजरात से 393, कर्नाटक 583, केरल से 462, मध्य प्रदेश से 175,महाराष्ट्र से 863, मणिपुर से 13, तमिलनाडु से 230, तेलंगाना से 408, और उत्तराखंड से 13
हज यात्रियों को मंजूरी दी गई है।

डॉ अफाक़ी ने आगे बताया कि प्रतीक्षा सूची से चयानित हज यात्रियों के लिए हज खर्च की पहली किस्त और दूसरी किस्त की कुल राशि 2,51,800/- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) या यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (यूबीआई) की किसी भी शाखा में 15 अप्रैल 2024 तक या उससे पहले
हज कमेटी ऑफ इंडिया के खाते में जमा करें। जबकि मूल अंतर्राष्ट्रीय पासपोर्ट (मशीन से पढ़ने योग्य), हज आवेदन पत्र, जमा की गई पे-इन स्लिप/ऑनलाइन रसीद की प्रति, मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस प्रमाणपत्र, शपथ पत्र/संविदा और अन्य निर्धारित तिथि पर या उससे पहले अपनी संबंधित राज्य हज कमेटी मे जमा करा दे।

डॉ लियाकत अली अफाक़ी (आईआरएस) सीईओ
हज कमेटी ऑफ़ इंडिया ने हज यात्रियों से अपील की है कि वह किसी भी जानकारी के लिए हज कमेटी ऑफ़ इंडिया या राज्य हज कमेटीयो के कार्यालयों से संपर्क करे, किसी भी अफवाह का शिकार न बनें।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर