गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

मेरा गाँव मेरी सड़क योजना से उत्तराखण्ड में बनेंगी 36 सड़के

None 2023-08-01 01:57:27
मेरा गाँव मेरी सड़क योजना से उत्तराखण्ड में बनेंगी 36 सड़के

सीएम धामी के नेतृत्व में सरकार ग्रामीण अंचलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध: जोशी

रिपोर्ट- एस.आलम अंसारी

देहरादून । सूबे के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों के ग्रामीण क्षेत्रों के चंहुमुखी विकास के लिए मेरा गाँव मेरी सड़क योजना के तहत 36 सड़क योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है।ग्राम्य विकास मंत्री जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार ग्रामीण अंचलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के चंहुमुखी विकास के लिए उनमें रोजगार, स्वरोजगार एवं आवास उपलब्ध कराने के साथ-साथ लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई की परिधि से बाहर के संपर्क विहीन गांवों को सम्पर्कता प्रदान करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। ग्राम्य विकास मंत्री ने बताया कि यदि आवश्यकता होगी तो और गांवों को सडक़ मार्ग से जोड़ने के लिए अनुपूरक बजट में धनराशि की व्यवस्था की जायेगी।

विदित हो कि इस योजना में मुख्य सडक़ से 1 किमी की दूरी पर स्थित संपर्क विहीन गांवों को सार्वमौसम सम्पर्कता हेतु सड़क निर्माण की कार्ययोजना को स्वीकृति प्रदान की जाती है। विगत वर्ष इस योजना में 49 गांव के लिए सड़कें स्वीकृत की गयी थीं, जिन पर कार्य प्रारम्भ किया जा चुका है। इस योजना से गांववासियो को सभी मौसमों में आवागमन हेतु संपर्क मार्ग तो उपलब्ध होने के साथ-साथ स्थानीय उपज को बाजार तक लाने में भी सुविधा होगी, जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी तथा प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष अन्य रोजगार के साधन भी विकसित होंगे।

https://shahtimesnews.com/
शाह टाइम्स की ताज़ा खबरों और ई - पेपर के लिए लॉगिन करें 
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर