शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

जेल में दंगे के दौरान 39 कैदी फरार

None 2024-01-10 14:29:53
जेल में दंगे के दौरान 39 कैदी फरार

क्विटो । इक्वाडोर में अपराधों पर काबू पाने के लिए सरकार की ओर से घोषित आपातकाल के बीच सोमवार की रात चिम्बोराजो प्रांत (Chimborazo Province) के रियोबाम्बा शहर (Riobamba) की एक जेल से लगभग 39 कैदी भाग गए।

रियोबाम्बा (Riobamba) के मेयर जॉन विनुएजा (John Vinueza) ने स्थानीय पिचिंचा रेडियो स्टेशन (Pichincha Radio Station) को बताया कि जेल में दंगे के दौरान यह घटना हुई। जहां विस्फोटकों की आवाजें भी सुनी गईं। उन्होंने कहा “इस घटनाक्रम का फायदा उठाकर 39 कैदी भाग निकले। मुझे मिली जानकारी के अनुसार इनमें से 12 को दोबारा पकड़ लिया गया है।”

स्थानीय मीडिया ने एक पुलिस रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि कैदी स्थानीय समयानुसार रात करीब 10:45 बजे एक जेल संतरी बॉक्स के माध्यम से उस समय भाग गये जब से वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी दंगों को नियंत्रति करने में उलझी हुई थी। भागने वालों में आपराधिक संगठन ‘लॉस लोबोस’ से जुड़ा फ़ैब्रिसियो कोलन पिको भी शामिल है, जिस पर राष्ट्रीय अटॉर्नी जनरल डायना सालाजार के खिलाफ हमले की योजना बनाने का संदेह है। कोलन का भाग जाना ठीक उसी समय हुआ जब अधिकारी उसे दूसरी जेल में स्थानांतरित करने की योजना बना रहे थे।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

संगठित अपराध से ग्रस्त इक्वाडोर में रियोबाम्बा (Riobamba) की घटनाओं के बाद एक दिन में कई जेलों में दंगे हुए। साथ ही सोमवार की रात और मंगलवार की सुबह देश भर के कई शहरों में विस्फोटक और पुलिस अधिकारियों का अपहरण हुआ।

सरकार द्वारा आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए रात के कर्फ्यू के साथ 60 दिनों की आपातकाल की घोषणा के बाद हिंसा बढ़ गई है।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर