गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

बदलापुर: यौन शोषण मामले में विरोध प्रदर्शन कर रहे 300 लोगों पर FIR ,40 गिरफ्तार, इंटरनेट सेवाएं बंद

None 2024-08-21 12:27:43
बदलापुर: यौन शोषण मामले में विरोध प्रदर्शन कर रहे 300 लोगों पर FIR ,40 गिरफ्तार, इंटरनेट सेवाएं बंद

विरोध प्रदर्शन कर रहे 300 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, पुलिस ने 40 लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

ठाणे। Badlapur Violence: शाह टाइम्स। महाराष्ट्र के ठाणे जिला स्थित बदलापुर के एक स्कूल में दो बच्चियों के यौन शोषण का मामला सामने आने के बाद मंगलवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बच्चियों के अभिभावकों ने स्कूल के सामने एकत्र होकर मंगलवार को वहां तोड़फोड़ और पथराव किया।

यह सब कुछ चल ही रहा था कि इस घिनौनी वारदात के विरुद्ध अभिभावकों को आम नागरिकों का भी साथ मिल गया और कुछ ही समय में अभिभावकों का साथ देने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुट गए। सभी ने बदलापुर रेलवे स्टेशन की ओर रुख किया और वहां पहुंचकर रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इसके चलते कई घंटे तक लोकल और लंबी दूरी की ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा।

40 लोगों को किया गया गिरफ्तार

विरोध प्रदर्शन और तोड़फोड़ के मामले में आज (21 अगस्त) महाराष्ट्र पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। विरोध प्रदर्शन कर रहे 300 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, पुलिस ने 40 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

फिलहाल बदलापुर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं और दुकानें बंद रखने का आदेश दिया गया है। रेलवे पुलिस के जीआरपी डीसीपी मनोज पाटिल ने बताया कि स्थिति अब सामान्य है। विरोध में बदलापुर रेलवे स्टेशन पर एकत्र प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए मंगलवार को पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया।

एसआईटी करेगी मामले की जांच

मंगलवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने मंगलवार को राज्य के बदलापुर जिले के एक स्कूल में दो नाबालिगों के कथित यौन उत्पीड़न की निंदा की और कहा कि मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर