शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

भारत के 5 सबसे बड़े और लग्ज़री होटल

None 2024-06-20 19:28:39
भारत के 5 सबसे बड़े और लग्ज़री होटल

हम आपको भारत के 5 शाही होटलों के नाम बताने जा रहे हैं। इनकी खूबसूरती के किस्से सुनकर आप इनके दीवाने हो जाएंगे। और आप अपनी जिंदगी में एक बार ऐसे होटल में जरूर जाने की सोचेंगे।

~Neelam Saini

New Delhi, (Shah Times) । जब भी आप कही बाहर घूमने के लिए प्लानिंग करते है तो स्वाभाविक रूप से सबसे पहले आप लोगों के मन में होटल का ख्याल जरूर आता होगा। ओर आप सोशल मीडिया पर अच्छे होटल की तलाश करना शुरू कर देते है। तो आज हम आपको ऐसे ही भारत के 5 शाही होटल के नाम बताने वाले है। जिनकी खुबसूरती के किस्से सुनकर आप दीवाने हो जायेंगे। ओर लाइफ में एक बार ऐसे होटल में जाने के लिए जरूर सोचेंगे।

1:- रामबाग पैलेस होटल (जयपुर)

भारत एक विशाल देश है और यहां घूमने और देखने के लिए कई एतिहासिक इमारतें और जगहें हैं। यही कारण है कि यहां पर्यटन एक बड़ा व्यवसाय है। इसी को देखते हुए हमारे देश में कई बेहद आलीशान और सभी एशो-आराम से सामानों से सुसज्जित होटल मौजूद हैं। तो चलिए आज हम आपको भारत के कुछ ऐसे ही शानदार और बेहद महंगे होटलों के बारे में बात करने जा रहे है जिनमें रुकने की कीमत सुनकर आप दंग रह जाएंगे। इसी कड़ी में सबसे पहला नाम आता है जयपुर के रामबाग पैलेस होटल का। ये भारत का सबसे महंगा होटल है। यहां एक दिन रुकने की कीमत 6 लाख रुपए है।

अगर होटल के इतिहास की बात करें तो ये जयपुर के महाराजा राम सिंह द्वितीय का पूर्व निवास था और अभी ताज समूह इसमें सर्विस देता है। लोग इसे जयपुर का गहना मानते हैं यानी ये जयपुर की सुंदरता में चार चांद लगाता है। ऐसा माना जाता है की इस पैलेस को 1835 में बनवाया गया था।

2:-ताज होटल (मुंबई)

मुंबई के ताज होटल के बारे में कौन नहीं जानता। इसका नाम सुनते ही मन में लग्जरी फीलिंग आती है और ये सच भी है। यह होटल भारत का सबसे पॉपुलर 5 स्‍टार होटल है। यह देश की पहली ट्रेडमार्क बिल्डिंग और भारत का दूसरे नंबर का सबसे बड़ा होटल भी है। आपको बता दें कि टाटा ग्रुप के जेआरडी टाटा ने इसे बनवाया था और इसका शुभारंभ 16 दिसंबर 1903 में हुआ था।

3:- ओबरॉय उदयविलास होटल (उदयपुर)

होटल ओबरॉय उदयविलास के खासियत के बारे में बात करें, तो 50 एकड़ की जमीन पर फैले इस आलीशान होटल में ईशा अंबानी का फोटो शूट हुआ था। दुनियाभर के तीसरे सबसे बेस्ट होटलमें शामिल होने से पहले इस होटल को कई सारे खिताब मिल चुके हैं। झील किनारे बसे इस 5 स्टार होटल में उन सभी चीजों की सुविधा है, जो किसी बेस्ट होटल में होना चाहिए।

4:- ताज लेक पैलेस होटल (उदयपुर)

भारत का तीसरे नंबर पर शानदार होटल उदयपुर का ताज लेक पैलेस होटल है। यह होटल भारत के सबसे ऐतिहासिक और आकर्षक महलो में से एक है। वर्तमान समय में इसे एक शानदार फाईव स्टार होटल में बदल दिया गया है ताज लेक पैलेस को रोमांटिक होटल के नाम से भी जाना जाता है। ताज लेक पैलेस उदयपुर में 'जग निवास दीप' में पिछोला झील के बीचो बीच स्थित है जहाँ यह लेक पैलेस तेरता हुआ दिखाई देता है। ताज लेक पैलेस का निर्माण 1743 ईस्वी में महाराणा जगत सिंह ने करवाया था।

5:- राजमहल पैलेस रास होटल (जयपुर)

जयपुर के राजमहल पैलेस रास को भारत में पांचवां स्थान मिला है। इस यह होटल अपने लग्ज़री कमरे, खूबसूरत गार्डन और शाही अंदाज में बने स्विमिंग पूल के लिए यह होटेल काफी फेमस है। इस रॉयल क्लास होटेल में एक दिन ठहरने का किराया करीब 45,000 रुपए है।

,

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर