गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

एम्स के MD EXAM में नकल करवा रहे 5 मुन्नाभाई गिरफ्तार

None 2024-05-20 23:07:13
एम्स के MD EXAM में नकल करवा रहे 5 मुन्नाभाई गिरफ्तार

परिक्षार्थियों द्वारा प्रश्नपत्र की फ़ोटो खींचकर टेलिग्राम से भेजते थे नकल माफियाओं कोनकल माफि़या प्रश्नों के उत्तर वापस टेलिग्राम के माध्यम से भेजते थे परिक्षार्थियों कोनकल करवाने में दून एम्स के दो डाक्टर भी नकल माफि़याओं के साथ थे मिले सभी परिक्षार्थियों से माफि़या प्रश्न का उत्तर भेजने के लिए लेते थे दो-दो लाख रुपये

देहरादून, मयूर गुप्ता (शाह टाइम्स)। ऑल इंडिया स्तर पर आयोजित एम्स की एमडी परीक्षा के दौरान नकल माफि़याओं का वर्चस्व तेजी के साथ बढ़ने और परीक्षा देने वाले परिक्षार्थियों द्वारा नकल माफि़याओं को प्रश्नों के उत्तर टेलिग्राम के माधयम से पहुंचाएं जाने की खबर के बाद हरकत में आए पुलिस अधिकारियाें ने परीक्षा केंद्र पर छापा मारकर पांच नकल माफि़याओं मुन्ना भाईयों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए नकल माफि़याओं को नकल करवाने में एम्स के दो डाक्टरों के शामिल होने से वहां पर हडकंप मच गया।एम्स में ऑल इंडिया की एमडी परीक्षा करवाएं जाने के लिए एम्स के अधिकारियों ने कमर कस ली थी। इसी दौरान वरिष्ठ पुलिस अधाीक्षक अजय सिंह को जानकारी मिली की एम्स में एमडी की परीक्षा आयोजित होने के दौरान वहां पर नकल माफि़याओं का बोल बाला है और बड़े पैमाने पर नकल माफि़या परिक्षार्थियों से टेलिग्राम के माध्यम से परीक्षा में आए प्रश्नों को लेकर कुछ समय बाद उनके उत्तर भेजने का काम भी टेलिग्राम के माध्यम से करते है।

सूचना के बाद एसएसपी ने क्षेत्रधिाकारी ऋषिकेश संदीप नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर दिया और इसके लिए देहात एसओजी को भी उनके साथ लगाया गया।इस दौरान सीओ संदीप नेगी और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के साथ-साथ देहात एसओजी ने विगत दिवस बैराज रोड से एक टाटा सफ़ारी संख्या डीएल3सीडब्लू-5412 में सवार पांच व्यक्तियों को अपनी हिरासत में ले लिया। कोतवाली लाकर पकड़े गए पांचों लोगों से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपने नाम अजीत पुत्र स्व- सतवीर सिंह निवासी सेक्टर आठ थाना जींद हरियाणा, अमन शिवाच पुत्र अर्जुन सिंह निवासी विकास कॉलोनी रोहतक हरियाणा, वैभव कश्यप पुत्र संजीव कश्यप निवासी अंबिका एनक्लेव सनौर पटियाला पंजाब, विजुल गौरा पुत्र गोविंद लाल निवासी पटेलनगर हसार हरियाणा और जयंत कुमार पुत्र प्रकाश निवासी डिफ़ेंस कॉलोनी हिसार हरियाणा बताएं। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पकड़े गए पांचों लोगों ने पूछताछ के बाद बताया कि वह ऑल इंडिया स्तर पर आयोजित एम्स की एमडी परीक्षा में गैर प्रान्त कांगडा हिमाचल प्रदेश के परीक्षा केंद्र में अभ्यार्थियाें को मोबाइल फ़ोन और टैब के माधयम से प्रश्प पत्रें को प्राप्त करने के बाद उनके उत्तर भी उसी तरह से उनकों उपलब्ध करवाते है।

एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए नकल माफि़याओं में दो एम्स ऋषिकेश के डाक्टर भी शामिल है जो कि उक्त लोगों के साथ नकल करवा रहे थे।कोतवाली में पूछताछ के दौरान पकड़े गए नकल माफि़या अजीत ने पुलिस अधिाकारियों को बताया कि प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित एम्स की एमडी परीक्षा में हिमाचल इंस्टीटयूट ऑफ़इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलोजी विधयानगर नियर गर्वनमेंट डिग्री कॉलेज शाहपुर जिला कांगडा हिमाचल प्रदेश में स्थित परीक्षा केंद्र में परीक्षा दे रहे 3 अभ्यार्थियों को परीक्षा में नकल करवाई जा रही थी।

अजीत ने बताया कि अभ्यार्थियों से मिले प्रश्नों के उत्तर का आंसर सही करवाने के लिए एम्स ऋषिकेश के दो डाक्टरों वैभव जे-आर और अमन को उन्होंने अपने साथ मिलाया था। उसने बताया कि डाक्टर अमन उसके दोस्त की एक उसकी मौसी का लड़का है।पकड़े गए अजीत ने बताया कि प्रत्येक अभ्यार्थी से परीक्षा पास करवाने की एवज में पचास लाख रुपये लिए थे और उसके साथ काम करने वाले को दो से तीन लाख रुपया दिया जाता था। उसने बताया कि एम्स के जिन डाक्टरों को उसने हायर किया था उन्हे दो-दो लाख रुपये दिए गए थे। नकल माफि़या मुन्ना भाई अजीत ने पुलिस अधिाकारियाें को बताया कि उसकी तीन लैब है जिनके माधयम से वह अभ्यार्थियाें को नकल करवाने की एवज में मोटी रकम वसूल करता था।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर