शनिवार, 10 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
Advertisement Advertisement
None

मुजफ्फरनगर कैंपा कोला फैक्ट्री से 500 लोगों को मिलेगा रोजगार, उत्तर प्रदेश मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

None • 2025-04-07 19:59:04
मुजफ्फरनगर कैंपा कोला फैक्ट्री से 500 लोगों को मिलेगा रोजगार, उत्तर प्रदेश मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

यूपी में कैंपा कोला का नया उत्पादन केंद्र 600 करोड़ की परियोजना से मुजफ्फरनगर को मिलेगा औद्योगिक बढ़ावा,मुख्य सचिव मनोज सिंह ने जताई संतुष्टि

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने मुजफ्फरनगर के जमालपुर में 600 करोड़ की लागत से बन रही कैंपा कोला फैक्ट्री का निरीक्षण किया। परियोजना से 500 लोगों को रोजगार मिलेगा।

मुजफ्फरनगर,(Shah Times) । उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास को रफ्तार देने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने सोमवार को मुजफ्फरनगर के पुरकाजी क्षेत्र के गांव जमालपुर में निर्माणाधीन कैंपा कोला फैक्ट्री का निरीक्षण किया। हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे मुख्य सचिव का स्वागत जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर के साथ किया गया, जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ फैक्ट्री स्थल का दौरा किया।

यह फैक्ट्री भारतीयम बेवरेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा रिलायंस इंडस्ट्रीज के सहयोग से तैयार की जा रही है, जिसमें कुल 600 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। परियोजना के तहत करीब 42 एकड़ भूमि अधिग्रहित कर निर्माण कार्य पिछले एक वर्ष से तेजी से चल रहा है। फैक्ट्री के पूरी तरह चालू होने पर हर वर्ष करीब 60 करोड़ रुपये की कैंपा कोला का उत्पादन किया जाएगा।

रोजगार की दृष्टि से यह परियोजना बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इससे 500 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की संभावना है।

निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने निर्माण कार्य, उत्पादन क्षमता और कंपनी की योजनाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर CDO संदीप भागिया, SP सिटी सत्यनारायण प्रजापत, ADM नरेंद्र बहादुर सिंह, MDA उपाध्यक्ष कविता मीणा, और जिला उद्योग केंद्र की उपायुक्त जेस्मिन समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

कंपनी की डायरेक्टर दिव्य रतन दीक्षित पूर्व में साइट का दौरा कर फैक्ट्री की तैयारियों की समीक्षा कर चुकी हैं। यह प्रोजेक्ट न केवल जिले की आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा, बल्कि युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर भी प्रदान करेगा।

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर