शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

दिल्ली से 58 महिला हज यात्री बिना महरम के मदीना रवाना

None 2024-05-11 21:23:57
दिल्ली से 58 महिला हज यात्री बिना महरम के मदीना रवाना

अल्पसंख्यक मामलों और महिला एवं बाल मंत्री ने प्रधानमंत्री की महिला अधिकार नीति को और मजबूत करते हुए 45 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाओं को बिना महरम अकेले हज पर जाने का अवसर प्रदान किया है।

नई दिल्ली,(Shah Times)। हज 2024 के लिए भारतीय हज यात्रियों का 10 इम्बार्केशन पॉइंट से प्रस्थान जारी है।आज नई दिल्ली इम्बार्केशन के आईजीआई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से स शऊदी एयरलाइंस के दो विमानों मे लगभग 800 हज यात्री मदीना के लिए रवाना हुए। जिसमें बिना महरम के 58 महिला भी हज बैतुल्लाह के लिए रवाना हुईं।

गौरतलब है कि अल्पसंख्यक मामलों और महिला एवं बाल मंत्री ने प्रधानमंत्री की महिला अधिकार नीति को और मजबूत करते हुए 45 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाओं को बिना महरम अकेले हज पर जाने का अवसर प्रदान किया है।

इस नीति के तहत 2024 में 4665 महिलाएं अकेले हज कर सकेंगी,जिनमें सबसे ज्यादा संख्या केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक,महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की महिलाएं है। इस अवसर पर हज कमेटी आफ़ इंडिया के अधिकारियों और कर्मचारीयों विशेष कर महिला कर्मचारीयों ने आईजीआई हवाई अड्डे पर हज यात्रियों, विशेषकर बिना महरम वाली महिला हज यात्रियों को शुभकामनाएं दीं।

सीईओ डा लियाकत अली अफाकी, डिप्टी सीईओ नजीम अहमद के साथ महिला स्टाफ ने फूल और चॉकलेट देकर रुखसत किया। डा अफाकी ने इस अवसर पर सभी हज यात्रियों से भारत सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का भरपूर लाभ उठाने की अपील की। धैर्य रखें और उन कमियों को नज़रअंदाज़ करें जो तमाम प्रयासों के बावजूद रह जाती हैं।हज की इबादत में मशगूल रहें और दुआ करें कि पूरे विश्व खासकर हमारे देश भारत मे शांति, व्यवस्था, मानवता और भाईचारे का माहौल स्थापित रहे।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर