गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

मोरक्को में 6.8 तीव्रता का भूकंप, तकरीबन 300 की मौत

None 2023-09-09 10:35:06
मोरक्को में 6.8 तीव्रता का भूकंप, तकरीबन 300 की मौत

नई दिल्ली। अफ्रीकी देश मोरक्को (Morocco) में देर रात शक्तिशाली भूकंप (Earthquake) के तेज झटके महसूस किए गए हैं। 6.8 तीव्रता के भूकंप (Earthquake) ने भारी तबाही मचाई है। भूकंप का केंद्र मोरक्को के मराकेश शहर से 71 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है।

अब तक तकरीबन 300 लोगों के मौत की खबर है। बड़ी तादाद में मकान जमींदोज हो गए. मलबे में लोगों के दबे होने के अंदेशा है। तेज भूकंप का झटका तब आया जब लोग गहरी नींद में सो रहे थे। रेस्क्यू टीम मौके पर है और राहत बचाव अभियान जारी है।

https://twitter.com/TFT_Morocco/status/1700283422705389876

भूकंप (Earthquake) का केंद्र धरती के 18.5 किलोमीटर गहराई में बताया जा रहा है। भकंप (Earthquake) के झटके स्थानीय समयानुसार रात 11 बजे महसूस किए गए। मराकेश (Marrakesh) शहर में बड़ी संख्या में घर गिरे हैं। तबाही के बाद स्थानीय लोगों ने राहत बचाव का काम शुरू किया। सोशल मीडिया (Social Media) पर सामने आए वीडियो में तबाही का मंजर देखा जा सकता है। सड़कों पर मलबा जमा है।

https://twitter.com/narendramodi/status/1700340157637865898?

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

भूकंप के झटके महसूस करते ही स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग अपने घरों को छोड़कर सड़कों पर निकल आए। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि भूकंप आने के कुछ ही समय के बाद सड़कों पर कई एंबुलेंस देखी गई, जो इमारतें गिरी हैं उसमें अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस बीच मोरक्को भूकंप में मारे गए लोगों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है और कहा है कि भारत मोरक्को की हर संभव मदद करने के लिए तैयार है।

भूकंप के झटके महसूस करते ही स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग अपने घरों को छोड़कर सड़कों पर निकल आए। न्यूज एजेंसी से बातचीत करते हुए एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि भूकंप आने के कुछ ही समय के बाद सड़कों पर कई एंबुलेंस देखी गई, जो इमारतें गिरी हैं उसमें अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस बीच मोरक्को भूकंप में मारे गए लोगों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है और कहा है कि भारत मोरक्को की हर संभव मदद करने के लिए तैयार है।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर