गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

तिरुपति मंदिर में भगदड़ में 6 की मौत 40 घायल, जानें क्या थी वजह?

None 2025-01-09 10:04:45
तिरुपति मंदिर में भगदड़ में 6 की मौत 40 घायल, जानें क्या थी वजह?

आंध्र प्रदेश के तिरुमाला स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर, तिरुपति मंदिर से प्रसिद्ध में बुधवार रात भगदड़ से छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 40 के करीब घायल हो गए। 

तिरुपति,(Shah Times)। आंध्र प्रदेश के तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में बुधवार रात भगदड़ मचने से छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई और करीब 40 घायल हो गए। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम प्रमुख ने यह जानकारी दी। यह भगदड़ उस समय मची जब सैकड़ों लोग वैकुंठ द्वार दर्शनम के लिए टिकट लेने की कोशिश कर रहे थे। 10 जनवरी से शुरू हो रहे 10 दिवसीय वैकुंठ द्वार दर्शनम के लिए देशभर से सैकड़ों श्रद्धालु यहां आए हैं। इससे पहले पुलिस ने तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत की जानकारी दी थी।

तिरुपति वैकुंठ द्वार से दर्शन टोकन जारी करते समय एक हादसा हुआ। वैकुंठ द्वार दर्शन टोकन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ने से भगदड़ मच गई। गुरुवार सुबह 5 बजे से एसएसडी टोकन जारी करने की व्यवस्था की गई है। लेकिन श्रद्धालु बुधवार शाम से ही इस वैकुंठ द्वार दर्शन टोकन के लिए काउंटरों पर पहुंच गए। एसएसडी टोकन जारी करने के लिए तिरुपति में 8 केंद्र बनाए गए हैं। आठ केंद्रों पर 90 काउंटर बनाए गए हैं। लेकिन इन काउंटरों पर भक्तों की कतार लगी रही।

मौके पर मौजूद एक महिला ने बताया कि भगदड़ की वजह भारी भीड़ थी। जैसे ही पुलिस अधिकारियों ने गेट खोला, तीर्थयात्री टोकन खरीदने के लिए दौड़ पड़े। पहले टोकन लेने की ऐसी कोई व्यवस्था नहीं थी। मेरे परिवार के बीस में से छह सदस्य घायल हो गए हैं। हम सुबह 11 बजे कतार में लग गए थे। कतार में इंतजार करते समय हमें दूध और बिस्किट दिए गए। लेकिन, बड़ी संख्या में पुरुष तीर्थयात्री टोकन लेने के लिए दौड़ पड़े। इससे कई महिलाएं घायल हो गईं, जिन्हें बाद में अस्पताल ले जाया गया।

  पता चला है कि कतार में लगे एक श्रद्धालु के गिर जाने से भगदड़ मच गई। लेकिन खबर है कि एंबुलेंस चालकों की लापरवाही की वजह से लोगों की जान चली गई। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए टीटीडी ने टोकन जारी करने वाले केंद्रों पर एंबुलेंस की व्यवस्था की है। हालांकि, बताया जा रहा है कि भगदड़ के दौरान एंबुलेंस चालक उपलब्ध नहीं थे।

डॉक्टरों का कहना है कि छह श्रद्धालुओं की मौत इसलिए हुई क्योंकि वे घायलों को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचा पाए। श्रद्धालु भी इस बारे में आरोप लगा रहे हैं। आरोप है कि घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए आधे घंटे से ज्यादा इंतजार करना पड़ा। श्रद्धालुओं ने घटनास्थल पर एक डीएसपी के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। बताया जा रहा है कि मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं।

आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्रीने चंद्रबाबू नायडू के कार्यालय ने भी तिरुपति भगदड़ की घटना की जानकारी ली। उन्होंने कलेक्टर, एसपी, टीटीडी अधिकारियों से बात की और विस्तृत जानकारी ली। अधिकारियों को घटना स्थल पर राहत उपाय करने के आदेश दिए गए। सीएम चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि वह बेहद दुखी हैं। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि पीड़ितों को बेहतर इलाज मिले। घायलों का फिलहाल रुया अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों की संख्या ज्यादा बताई जा रही है।

6 killed, 40 injured in stampede at Tirupati temple, know what was the reason?

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर